फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Matto Ki Saikal Trailer Out: डायरेक्शन के बाद अब एक्टिंग पर प्रकाश झा की मजबूत पकड़, बेहद दमदार किरदार में आए

Mon, 22 Aug 2022 01:36 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Matto Ki Saikil Prakash Jha starrer film trailer released after direction he shows his strong acting skills
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड को राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों से जुड़ी सुपरहिट फिल्में देनेवाले, अपनी उम्दा और वास्तविक कहानियों से लोगों को बड़े पर्दे पर समाज का आईना दिखानेवाले, बेहतरीन निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा अब एक्टिंग के फुल स्विंग में नजर आनेवाले हैं, फिल्म मट्टो की साइकिल से। जिसमें प्रकाश झा एक ऐसे मजदूर का किरदार कर रहे हैं जिसके लिए साइकल ही उसकी दुनिया हैं। जब ये रोल प्रकाश झा के पास आया तब उन्होंने देरी न करते हुए तुरंत हामी भर दी ।

Matto Ki Saikil Prakash Jha starrer film trailer released after direction he shows his strong acting skills
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बारे में प्रकाश झा कहते है," फिल्म की कहानी मेरे दिल को छू गयी,ये ऐसे लाचार रोजगारों की कहानी हैं जो बड़े बड़े हाईवे,रोड और ब्रिज तो बनाते हैं लेकिन खुद की जिंदगी ऐसी पथरीली रास्तो के बीच फस के रह जाती हैं जिसकी कोई मंजिल नही,जहाँ कोई रोशनी नही , सिर्फ दर्द की अंधेर रात बच जाती हैं। ये फ़िल्म मुझे मेरे 1980 की यादों में लेकर चली गयी जब मैंने अपने कैरियर की शुरुवात डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स और 'दामुल' से की थी जो कि मजदूरों के हालात पर बनाई गई थी। जब फिल्म के डायरेक्टर गनी मेरे पास ये स्क्रिप्ट लेकर आये और उन्होंने मुझे मट्टो का अहम किरदार निभाने के लिए कहा और जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तो न सिर्फ एक्टिंग के लिए हा कहा बल्कि प्रोडक्शन की सहायता के लिए भी हाथ बढ़ाया।"

Matto Ki Saikil Prakash Jha starrer film trailer released after direction he shows his strong acting skills
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

डायरेक्टर एम गनी कहते हैं कि," ये एक रोज़मर्रा के मेहनताने पर गुजर बसर करनेवाले मजदूरों और उनके परिवार की कहानी हैं जहाँ उनकी सायकल उन्हें सबसे ज्यादा प्यारी हैं। ये फ़िल्म भले समकालीन विषय पर हैं,पर इसकी परिस्थिति, घटनाएं और लोग मेरे जीवन से लिये गए हैं। फ़िल्म की शूटिंग मथुरा में की गयी हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Matto Ki Saikil Prakash Jha starrer film trailer released after direction he shows his strong acting skills
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

 'मट्टो की सायकल' एक उम्मीद की कहानी है।  मट्टो एक दिहाड़ी मजदूर है जो अपने चार सदस्यों के परिवार के लिए पैसे कमाने के लिए साइकिल से शहर जाता है।  फिल्म में बताया जाता है कि कैसे वह और उसका परिवार जीवन के साधारण सुखों पर बातचीत करते हैं।  क्या उनका जीवन बदल जाएगा,क्या आखिरकार,मट्टो  एक नई साइकिल खरीदने के अपने सपने को साकार कर पायेगा। 

विज्ञापन
Matto Ki Saikil Prakash Jha starrer film trailer released after direction he shows his strong acting skills
प्रकाश झा - फोटो : सोशल मीडिया

मट्टो की साइकिल में प्रकाश झा के अलावा मथुरा के प्रतिभाशाली थिएटर आर्टिस्ट अनिता चौधरी, डिम्पी मिश्रा, आरोही शर्मा और इधिका रॉय भी है। जिसका प्रीमियर 2020 में 25 वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ था। नवोदित फिल्म निर्माता एम.गनी द्वारा अभिनीत, यह एक स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म है।इस फिल्म का 17 वें वार्षिक दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (SAIFF) में अमेरिकी प्रीमियर भी था। फिल्म काफी महोत्सव का हिस्सा  भी बन चुकी हैं और अब जल्द जी सिनेमाघरों में 16 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed