{"_id":"62c311e64428ed683b2fab47","slug":"khuda-haafiz-chapter-2-vidyut-jamwal-film-makers-apologise-for-hurting-muslims-religious","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khuda Haafiz 2: रिलीज से पहले आखिर क्यों माफी मांग रहे हैं खुदा हाफिज 2 के मेकर्स, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Khuda Haafiz 2: रिलीज से पहले आखिर क्यों माफी मांग रहे हैं खुदा हाफिज 2 के मेकर्स, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खुदा हाफिज 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन इससे पहले ही वह विवादों में आ गई है। विवाद ऐसा कि मेकर्स को इसपर माफी मांगनी पड़ रही है। दरअसल इस फिल्म का गाना 'हक हुसैन' कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। इस गाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को आपत्ति है। इस वजह से फिल्म के मेकर्स को इस गाने को लेकर मुस्लिम समुदाय से माफी मांगनी पड़ी है। उनका कहना कि जिन भी लोगों की धार्मिक भावनाओं को हक हुसैन गीत से ठेस पहुंची है, हम उनसे माफी मांगते हैं। मेकर्स ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है।
2 of 4
खुदा हाफिज
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज का गाना हक हुसैन रिलीज हुआ था। इस गाने के प्रति शिया समुदाय के लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि गाने में हुसैन शब्द का इस्तेमाल किया गया है और इसमें आपत्तिजनक सीन हैं। उन लोगों ने हुसैन शब्द और जंजीर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। अब मेकर्स ने इसपर माफी मांगी है और सोशल मीडिया पर बयान भी जारी किया है।
3 of 4
खुदा हाफिज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेकर्स ने बयान में लिखा है- हमने शिया समुदाय की बातों को संज्ञान में लेते हुए गाने में बदलाव करने का फैसला किया है। सीबीएफसी सेंसर बोर्ड की परमिशन से हमने जंजीर ब्लेड हटा दिए हैं और 'हक हुसैन' को 'जुनून है' में बदल दिया है। हम शिया समुदाय के लोगों के माफी मांगते हैं। हमारा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा- फिल्म में किसी भी शिया समुदाय के सदस्य को गलत तरीके से नहीं दिखाया गया है और न ही शिया समुदाय के किसी व्यक्ति पर हमला करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खुदा हाफिज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मेकर्स ने आगे लिखा- गाने के माध्यम से वह सिर्फ इमाम हुसैन की गौरव गाथा दिखाना चाहते थे। हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ जाना नहीं था। फिर भी शिया समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने बदलाव किए हैं। बता दें कि इस फिल्म में विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबरॉय मुख्य भूमिका में हैं। 8 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।