फिल्म की कहानी, निर्देशन, दृश्य और सितारों के अभिनय के अलावा दर्शकों पर सबसे ज्यादा असर जो चीज करती है, वह है फिल्म के गाने, जो सीधे दिल में उतरते हैं। किसी फिल्म के गाने जब दर्शकों को पसंद आते हैं तो फिल्म अगर न भी देखी जा रही हो तब भी गाने सुने जा रहे होते हैं। इस साल कई ऐसी फिल्मों ने दस्तक दी हैं, जिनके गाने खूब चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं
Bollywood Movies: अपने गानों की वजह से इस साल चर्चा में रही हैं ये फिल्में, कभी भावुक हुए तो कभी झूम उठे दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'खुफिया' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। तब्बू, वामिका गब्बी और अली फजल जैसे सितारों से सजी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी कमाल के हैं। खासकर 'मत आना' गाना बार-बार सुने जाने लायक है।
पठान
इस साल जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' भी इस लिस्ट में है। फिल्म का' बेशरम रंग' गाना कंट्रोवर्सी की भेट चढ़ा। ऊपर से इस गाने में दीपिका ने जो बिकिनी पहनी उसके रंग पर भी खूब बवाल हुआ। कुल मिलाकर गाना खूब चर्चित हुआ। वहीं, फिल्म के दूसरे गाने झूमे जो पठान' ने दर्शकों पर जमकर जादू चलाया। इस गाने पर लोग सिनेमाघरों में भी जमकर थिरके।
'द केरल स्टोरी'
इस साल फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। फिल्म की कहानी धर्मांतरण पर आधारित थी। अदा शर्मा ने कमाल का अभिनय किया। इस फिल्म का एक गाना 'न जमी मिली न फलक मिला' भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
'गदर 2'
सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा जैसे सितारों से सजी 'गदर 2' ने इस साल जमकर धूम मचाई है। इस फिल्म की कहानी और एक्शन के अलावा इसके गाने भी पसंद किए गए हैं। 'गदर 2' के यूं तो सारे गाने अच्छे हैं, लेकिन अरिजीत सिंह का गाया 'खैरियत' सीधे दिल में उतरता है। गाने में बेटे के लिए पिता की दुआएं हैं। यह काफी इमोशनल कर देने वाला गाना है।
Shehnaaz Gill: 'किसी किताब को उसके कवर से मत आंकिए', शहनाज ने निर्माताओं से क्यों कही जोखिम उठाने की बात?