फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: फिल्मों में अपने ससुर के साथ काम कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, कुछ ने पर्दे पर लड़ाए इश्क के पेंच

Sun, 08 Oct 2023 11:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 08 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Actress worked with their father in law aishwarya rai bachchan samantha ruth prabhu alia bhatt neetu kapoor
अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में कई खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम करते हुए अपने को-स्टार के साथ प्यार किया और शादी कर ली। ऐसे में वह किसी न किसी अभिनेता के घर की बहू बन जाती हैं। ऐसे में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने इत्तेफाक से अपने ससुर के साथ काम किया है और कुछ अभिनेत्रियां तो ससुर के साथ रोमांस भी कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने इत्तेफाक से अपने ससुर के साथ पर्दे पर काम किया।

Actress worked with their father in law aishwarya rai bachchan samantha ruth prabhu alia bhatt neetu kapoor
आलिया भट्ट, ऋषि कपूर - फोटो : Social media
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है आलिया भट्ट का। आलिया की शादी कपूर खानदान के बेटे रणबीर कपूर के साथ हुई है, जो ऋषि कपूर के बेटे हैं। ऐसे में आलिया ऋषि कपूर की बहु हुईं और वह उनके ससुर, लेकिन उनके घर की बहू बनने से पहले ही आलिया ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'कपूर एंड संस' फिल्मों में काम किया था।
Actress worked with their father in law aishwarya rai bachchan samantha ruth prabhu alia bhatt neetu kapoor
नीतू कपूर, शशि कपूर - फोटो : Social media

नीतू कपूर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है नीतू कपूर का। नीतू भी कपूर खानदान की बहू हैं और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी हैं। नीतू अपने जमाने की दिक्कत अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। ऋषि कपूर के चाचा शशि कपूर नीतू के रिश्ते में चाचा ससुर लगते थे। ऐसे में नीतू ने शादी से पहले शशि कपूर के साथ रोमांटिक फिल्मों में काम किया था, जिनमें 'एक और एक ग्यारह' और 'काला पानी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress worked with their father in law aishwarya rai bachchan samantha ruth prabhu alia bhatt neetu kapoor
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : ibtimes

ऐश्वर्या राय बच्चन
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ऐश्वर्या राय भी अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ कई बार स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। ऐश्वर्या और अमिताभ ने फिल्म 'क्यों हो गया ना', 'मोहब्बतें' और 'बंटी और बबली' में एक साथ काम किया था। अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'बंटी और बबली' में ऐश्वर्या का आइटम सॉन्ग था 'कजरा रे', जिसमें उन्होंने अपने ससुर अमिताभ के साथ जमकर ठुमके लगाए थे। हालांकि, यह गाना अभिनेत्री ने बिग बी के साथ उनकी बहू बनने से पहले फिल्माया था।

विज्ञापन
Actress worked with their father in law aishwarya rai bachchan samantha ruth prabhu alia bhatt neetu kapoor
सामंथा, नागार्जुन - फोटो : Social media
सामंथा
अपने ससुर के साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हैं। सामंथा की शादी साउथ अभिनेता नागा चैतन्य के साथ हुई थी, जिनका अब तलाक हो चुका है। ऐसे में वह सुपरस्टार नागार्जुन की बहू रह चुकी हैं। सामंथा ने अपने ससुर नागार्जुन के साथ हॉरर कॉमेडी 'राजू गरी गढ़ी 2' में काम किया था, जिसमें उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed