फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की छोटी बेटी भी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, बड़े डायरेक्टर ने किया खुलासा

Thu, 27 Dec 2018 10:29 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 27 Dec 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
khushi kapoor and mizaan jaffrey will Debut in bollywood 2019 said Karan Johar
janhvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों की जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा। दर्शकों ने फिल्म को पसंद भी किया। इस बीच अब श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर के भी बॉलीवुड में जल्द नजर आने की उम्मीद है। इस बात का खुलासा फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। 
khushi kapoor and mizaan jaffrey will Debut in bollywood 2019 said Karan Johar
jahnvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो खुशी कपूर जल्द एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिजान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। हाल ही में करण नेहा धूपिया के चर्चित रेडियो शो 'नो फिल्टर नेहा' पर बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान करण ने शो में बताया कि साल 2019 में कौन से स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। 
khushi kapoor and mizaan jaffrey will Debut in bollywood 2019 said Karan Johar
mizaan jaffrey - फोटो : social media
करण जौहर के रेडियो के टॉक शो में बताया कि अगले साल बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और जावेद जाफरी का बेटा मिजान सिनेमा जगत में एंट्री कर सकते हैं। करण ने कहा, "मिजान शानदार काम करेगा, वह एक पोटेंशियल बिग स्टार है और जबरदस्त डांसर भी। जहां तक खुशी की बात है तो वह बहुत खूबसूरत और प्यारी है।" हालांकि यह दोनों स्टाक किड्स कब तक 2019 में पर्दे पर कब नजर आएंगे यह कहना थोड़ा मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
khushi kapoor and mizaan jaffrey will Debut in bollywood 2019 said Karan Johar
karan johar - फोटो : file photo
गौरतलब है कि जावेद जाफरी के बेटे मिजान को मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म में कास्ट करने वाले हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का नाम क्या होगा, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। वहीं पिछले स्टार किड्स की फिल्मों पर नजर डालें तो ज्यादातर स्टार किड्स ने करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोड्क्शन के तले अपना फिल्मी सफर शुरू किया है। ऐसे में उम्मीद है कि खुशी कपूर भी धर्मा प्रोड्क्शन के द्वारा अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।
विज्ञापन
khushi kapoor and mizaan jaffrey will Debut in bollywood 2019 said Karan Johar
khushi kapoor - फोटो : instagram
आपको बता दें कि श्रीदेवी की छोटी बेटी भले ही लाइमलाइट में कम नजर आती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं खुशी कपूर की बहन जाह्नवी कपूर ने इसी साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed