{"_id":"5d5652968ebc3e6d14260755","slug":"khushi-kapoor-shanaya-kapoor-attend-rakhee-punjabi-son-wedding-with-boney-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैमिली फ्रेंड के बेटे के संगीत में पहुंची खुशी-शनाया, पार्टी के बीच ही छोटे भाई को बांधी राखी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैमिली फ्रेंड के बेटे के संगीत में पहुंची खुशी-शनाया, पार्टी के बीच ही छोटे भाई को बांधी राखी
Fri, 16 Aug 2019 12:22 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
khushi kapoor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोनी कपूर इन दिनों श्रीदेवी की खास दोस्त राखी पंजाबी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बाली में हैं । उनके साथ खुशी कपूर भी वहां पहुंची हैं । गुरुवार शाम राखी पंजाबी के बेटे अमृत पंजाबी की संगीत सेरेमनी हुई । इस मौके पर संजय कपूर भी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए ।
khushi kapoor
- फोटो : social media
संगीत सेरेमनी में कपूर फैमिली के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई और सेलेब पहुंचे थे । खुशी कपूर ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । वहीं बोनी कपूर ग्रीन कलर के कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए ।
khushi kapoor
- फोटो : amar ujala
वहीं संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ पोज देते दिखे । संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी ब्लैक रंग का लहंगा पहने दिखीं। शनाया और खुशी ने बाली में पार्टी के बीच रक्षाबंधन भी मनाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
shanaya kapoor
- फोटो : social media
दोनों ने शनाया कपूर के छोटे भाई जहान कपूर को राखी बांधी । राखी बांधते शनाया और खुशी का वीडियो सामने आया है । इस पार्टी को होस्ट करने के लिए मनीष पॉल बाली पहुंचे थे । वहीं सुनील ग्रोवर भी पार्टी में स्टैंडअप कॉमेडी करते नजर आए ।
विज्ञापन
maheep kapoor
- फोटो : social media
इस पार्टी में जाह्नवी कपूर नजर नहीं आईं । वो इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। गुरुवार शाम उन्हें जिम वियर में स्पॉट किया गया । इसके अलवा अर्जुन कपूर, सोनम कपूर और अंशुला कपूर ने मुंबई में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया ।