सब्सक्राइब करें

बेटे की वजह से ही नहीं खुद भी विवादों में रहीं टीवी की 'द्रौपदी', 3 बार की थी आत्महत्या की कोशिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 16 Aug 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Roopa Ganguly Son Car Accident when She Attempted Suicide
roopa ganguly - फोटो : social media

अभिनेत्री और भाजपा सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को हिरासत में ले लिया गया है। उन पर नशे की हालत में कार चलाने का आरोप है। आकाश की तेज रफ्तार कार एक क्लब की दीवार से जा टकराई। हादसे में वो बाल-बाल बच गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही रूपा गांगुली हरकत में आ गईं। उन्होंने ट्वीट कर खुद पुलिस को जानकारी देने की बात कही। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को भी टैग किया। बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं रूपा पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं।

Trending Videos
Roopa Ganguly Son Car Accident when She Attempted Suicide
roopa ganguly - फोटो : file photo

रूपा महाभारत सीरियल के बाद घर-घर में पहचानी जाने लगीं। एक ओर उनकी प्रोफेशनल लाइफ बेहद सक्सेसफुल थी तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। रूपा गांगुली ने एक मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से 1992 में शादी की थी लेकिन पति के साथ रूपा के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। ध्रुव ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। आखिर में परेशान होकर रूपा पति से अलग हो गईं और साल 2006 में तलाक ले लिया। रूपा और ध्रुव का एक बेटा है जिसका नाम आकाश है।
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roopa Ganguly Son Car Accident when She Attempted Suicide
roopa ganguly - फोटो : Social media

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में रूपा गांगुली ने कहा था कि 'मेरे करियर से ध्रुव असुरक्षित महसूस करने लगे थे लेकिन इसमें मेरी गलती क्या थी? क्या मैं कुछ कर सकती थी कि मैं रूपा गांगुली नहीं रहूं? मुझे लगता है कि एक आदमी के लिए यह स्वीकार कर पाना बहुत मुश्किल होता है कि उसकी पत्नी एक सेलिब्रिटी है। शादी में दोनों ओर से कमिटमेंट जरूरी होता है।'

Roopa Ganguly Son Car Accident when She Attempted Suicide
roopa ganguly - फोटो : file photo

रूपा ने आगे बताया कि 'शादी को बचाने के लिए मैंने हर संभव कोशिश की। मैं ऐसे किसी इन्विटेशन में नहीं जाती थी जिसमें केवल मेरा नाम हो। मैं 9 बजे से पहले और रात 10 बजे के बाद कोई फोन कॉल नहीं उठाती थी। शूट खत्म होते ही बगैर मेकअप हटाए ही मैं जल्दी से जल्दी घर आ जाती थी। मैंने वो हर कोशिश की जिससे एक आदमी खुश हो जाए। शादी हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रही है। अपना करियर छोड़कर मैं ध्रुव के साथ कोलकाता चली गई।'

पढ़ें: भाजपा सांसद गांगुली ने बेटे के कार हादसे पर बिना मांगे ही दी सफाई, पीएम मोदी को टैग कर लिखी ये बात

विज्ञापन
Roopa Ganguly Son Car Accident when She Attempted Suicide
roopa ganguly - फोटो : file photo

रूपा ने बताया कि 'मेरे लिए तब सबसे ज्यादा मुश्किलें हो गईं जब ध्रुव ने बिल्कुल पैसे देने बंद कर दिए। परेशान होकर मैंने 3 बार सुसाइड की कोशिश की। एक बार बेटे (आकाश) के पैदा होने से पहले और दो बार उसके पैदा होने के बाद। पहली बार मैंने ढेर सारी नींद की गोलियां खा ली थी लेकिन हर बार मैं बच गई। शायद ऊपर वाला यही चाहता था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed