सैफ अली खान आज अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने 1993 में फिल्म परम्परा से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। सैफ ने 1991 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों 2004 में अलग हो गए थे। लेकिन दोनों किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सैफ जहां अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर चर्चा में रहते हैं वहीं अमृता अपनी बेटी सारा अली खान को लेकर। सैफ की पहली पत्नी अमृता उनसे उम्र में करीब 12 साल बढ़ी थीं लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।
सैफ अली खान का जन्मदिन और पाक ट्रोलर्स को अदनान सामी का जवाब सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
शाहरुख खान के साथ 'दिल से', सलमान खान के साथ 'खोमाशी' और बॉबी देओल के साथ गुप्त जैसी फिल्में करने वाली मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1991 में रिलीज हुई फिल्म सौदागर से की थी। बेहतरीन अभिनय से मनीषा ने अपनी जगह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की बीच बनाई। 16 अगस्त 1970 को नेपाल में जन्मीं मनीषा कोइराला के दादा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवरियन कैंसर हुआ था। एक साल के इलाज के बाद वो इस गंभीर बीमारी से ऊबर पाई थीं।
प्रधानमंत्री के परिवार से ताल्लुक रखती है ये एक्ट्रेस, कैंसर जैसी बीमारी को दे चुकी हैं मात
देश में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी तो बदले में उन्हें भाई की तरफ से तोहफा मिला। इस खास त्यौहार को बॉलीवुड स्टार्स ने भी खूब एन्जॉय किया। आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, बिपाशा बसु समेत कई स्टार्स ने रक्षाबंधन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, तो चलिए आपको दिखाते हैं कि कैसे आपके फेवरेट स्टार्स ने ये त्यौहार मनाया।
आलिया से लेकर रणवीर तक ने कुछ इस अंदाज में मनाया रक्षाबंधन, भाई को याद कर सारा हुईं इमोशनल
अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या सिन्हा मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनको दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। विद्या की निजी जिंदगी काफी तकलीफों भरी रही। उन्होंने दो शादियां की थीं।
तकलीफों भरी रही थी विद्या सिन्हा की जिंदगी, दूसरे पति पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तानी बौखलाए हुए हैं। वो भारतीयों को ट्रोल करने की पूरी कोशिश करने में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें हर बार ऐसा जवाब मिल रहा है कि मुंह की खानी पड़ रही है। कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर सिंगर अदनान सामी के साथ, जब उन्हें कुछ पाकिस्तानी ट्रोल करने लगे।
पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान सामी से पूछा कश्मीर पर सवाल, सिंगर ने कहा- उसमें अपनी नाक मत घुसाओ