सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इसी साल फरवरी में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। अब अक्सर यह जोड़ी सुर्खियों में बनी रहती है और वह दोनों एक दूसरे को काम के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हालांकि, पहले वे अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं करते थे, लेकिन अब सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के बारे में जिस तरह से बात करते हैं, इससे फैंस को उनके बारे में जानने में और दिलचस्पी होती है।
Kiara Advani: शादी के बाद और अधिक महत्वकांक्षी हो गई हैं कियारा, बोलीं- सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिली प्रेरणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलहाल, कियारा आडवाणी इन दिनों 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता का आनंद ले रही हैं। उन्हें अपने किरदार 'कथा' के लिए तमाम फैंस का प्यार मिल रहा है। उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पूरा सहयोग कर रहे हैं और समय समय पर उनका उत्साह भी बढ़ाते हैं। अब हाल ही में कियारा ने इस बारे में बात की है कि शादी के बाद उनके करियर में क्या बदलाव आए हैं।
Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' पर आया नया अपडेट, तापसी पन्नू ने फिल्म को लेकर बताई यह बात
हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि वह शादी के बाद और अधिक महत्वाकांक्षी हो गई हैं। इसका श्रेय सिद्धार्थ को जाता है। उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि वह दर्शकों के सामने ला सकती हैं, लेकिन वह अभी भी खुद को और आगे बढ़ाना चाहती हैं। कियारा ने कहा कि सिद्धार्थ ने उन्हें यह सोचने के लिए प्रेरित किया है कि वह और भी बहुत कुछ करने में सक्षम हैं। सिद्धार्थ, कियारा से कहते हैं कि वह खुद को रोके नहीं और जो करना चाहती हैं, वही करें।
Bhumi Pednekar: भूमि ने एक्टिंग की दुनिया में लहराया परचम, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री से भी है खास कनेक्शन
कियारा ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ ने उन्हें यह भी सिखाया है कि जब जरूरत हो तो अधिक शांत रहना चाहिए। कियारा सोचती हैं कि ऐसा साथी होना अच्छा है, जो उसी क्षेत्र में हो। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 'शेरशाह' में साथ काम किया था और तभी उनके बीच प्यार पनपा।
Kangana Vijay: विजय सेतुपति ने कंगना रणौत संग मिलाया हाथ? यूजर ने कहा- भगवान आपको शक्ति दें
वहीं, बात करें कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह अगली बार एस शंकर की 'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के इस प्रोजेक्ट से पीछे हटने के बाद कियारा को कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' के लिए अप्रोच किया गया है।
Bawaal: क्या मास्टरजी बनकर बदलेंगे वरुण धवन के गर्दिश में चल रहे सितारे, इन सितारों ने अध्यापक बनकर किया धमाल