फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' पर आया नया अपडेट, तापसी पन्नू ने फिल्म को लेकर बताई यह बात

Tue, 18 Jul 2023 10:16 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Jul 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
taapsee pannu opened up upon shahrukh khan film dunki and tell when she will get married
शाहरुख खान, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान इन दिनों सिनेमा में छाए हुए हैं। इस साल जब से उनकी फिल्म पठान ने ब्लॉकबस्टर कमाई की है, तब से हर तरफ सिर्फ शाहरुख ही शाहरुख हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। खासतौर से इस फिल्म में उनका बाल्ड लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख का हर लुक लोगों को पसंद आया है। अब उनकी आने वाली फिल्म डंकी पर भी नया अपडेट आया है। हाल ही में तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन चलाया और इस दौरान डंकी पर भी खुलकर बात की है। 

taapsee pannu opened up upon shahrukh khan film dunki and tell when she will get married
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने तापसी पन्नू से शाहरुख खान स्टारर डंकी के बारे में पूछा। इस पर जवाब देते हुए, उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें कहा गया, 'मुझे सिर्फ इतना पता है कि मुझे कुछ दिनों के लिए शूटिंग करनी है और अधिक जानकारी के लिए मुझे लगता है कि आपको फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी से पूछना चाहिए। मुझे लगता है कि केवल वह ही जानते हैं कि वास्तव में क्या हो रहा है। और पहला लुक कब आएगा और कुछ भी। मैं बस वहां जाकर शूटिंग करना चाहती हूं और वापस आना चाहती हूं और मुझे खुशी है कि मैं उस फिल्म का हिस्सा हूं।'


इसे भी पढ़ें- Bawaal: क्या मास्टरजी बनकर बदलेंगे वरुण धवन के गर्दिश में चल रहे सितारे, इन सितारों ने अध्यापक बनकर किया धमाल
 
taapsee pannu opened up upon shahrukh khan film dunki and tell when she will get married
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान एक फैन ने तापसी से उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया है। फैन ने पूछा, आप शादी कब करोगी? इसका तापसी ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हुई हूं, इसलिए जल्दी तो नहीं है। इसके बाद तापसी हंसने लगती हैं। इसके बाद उनसे एक फैन ने पूछा कि आपने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था, इसपर उन्होंने कहा, विम्बल्डन 2023। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu opened up upon shahrukh khan film dunki and tell when she will get married
तापसी पन्नू - फोटो : social media

वहीं इस वक्त तापसी सोशल मीडिया से दूर नजर आ रही हैं। उन्होंने इसकी वजह भी बताई। अभिनेत्री ने कहा, जब मैं सोशल मीडिया पर आई थी तो सोचा था कि फैंस से एक पॉजिटिव वे में बातचीत होगी, लेकिन यहां नेगेटिविटी फैलती गई। हर कोई एक मौका खोज रहा था कि कब किसको गाली दें, कोई समस्या खोजें, इसलिए मैं इसे एंजॉय नहीं कर रही थी। 

विज्ञापन
taapsee pannu opened up upon shahrukh khan film dunki and tell when she will get married
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो डंकी के अलावा तापसी जल्द ही विक्रांत मैसी और सनी कौशल के साथ 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन जयप्रद देसाई करेंगे। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हसीन दिलरुबा का जुलाई 2021 को  प्रीमियर हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed