फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Kiara Wedding: विक्की-कटरीना की राह पर चले सिद्धार्थ-कियारा, अपनी शादी के लिए उठाया यह कदम

Sat, 04 Feb 2023 03:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Feb 2023 03:18 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani Sidharth Malhotra to follow katrina kaif vicky kaushal wedding no mobile policy in the marriage
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

आज से फेमस बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद जल्द ही शादी के बंधन बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, हालांकि अभी तक सेलेब्स की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन बॉलीवुड के कई सितारे और कियारा-सिद्धार्थ जैसलमेर पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब दोनों की शादी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक दोनों की शादी का कनेक्शन विक्की कौशल और कटरीना की शादी से जुड़ रहा है। 

Kiara Advani Sidharth Malhotra to follow katrina kaif vicky kaushal wedding no mobile policy in the marriage
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे इस समय जोरो-शोरों पर चल रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शंस आज या कल में जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस फोर्ट में होने वाले हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ की ही तरह अपने मेहमानों और स्टाफ से रिक्वेस्ट की है कि वे शादी की कोई भी फोटो और वीडियो पोस्ट न करें। इतना ही नहीं कपल ने आयोजकों से उनकी मांगों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
दुखद: नहीं रहीं मशहूर सिंगर वाणी जयराम, इसी साल पद्म भूषण से हुई थीं सम्मानित

Kiara Advani Sidharth Malhotra to follow katrina kaif vicky kaushal wedding no mobile policy in the marriage
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभी तक सामने आई खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा की शादी में 100 मेहमान शामिल होने जा रहे हैं। इनमें इंडस्ट्री से सिड और कियारा के निर्माता-निर्देशक दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहने वाले हैं। अभी शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स के नामों की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत के शादी में शामिल होने की बातें चल रही हैं। 
#AskSRK: 'पांच बार पठान देखी, एक करोड़ दे दो' फैन की डिमांड सुन उड़े शाहरुख के होश, बोले- इतना रिटर्न तो...

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Sidharth Malhotra to follow katrina kaif vicky kaushal wedding no mobile policy in the marriage
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां कियारा जैसलमेर पहुंच चुकी हैं, वहीं सिद्धार्थ के भी जल्द ही वहां पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। दोनों की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो सिद्धार्थ और कियारा की कहानी फिल्म 'लस्ट स्टोरी' की रैप अप पार्टी के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद सिड और कियारा ने साथ में फिल्म 'शेहशाह' में काम किया था और दोनों धीरे-धीरे करीब आने लगे थे। अब कथित तौर से चार साल तक डेटिंग करने के बाद 6 फरवरी को दोनों शादी करने जा रहे हैं।
Kangana Ranuat: ऑनस्क्रीन 'जयप्रकाश नारायण' ने कंगना को बताया बहादुर लड़की, अभिनेत्री बोलीं- वह ऐसे पुरुष...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed