सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले तीन दशक से ज्यादा के समय में उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन्हीं फिल्मों में 'किक' का नाम भी शामिल है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर धमाल मचा दिया था।
10 Years of Kick: 'किक' की रिलीज के दस साल पूरे, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली ही फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही थी। आज यानी 25 जुलाई को फिल्म ने अपनी रिलीज के एक दशक पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को फिल्म का निर्माण करने वाली नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने खास अंदाज में मनाया है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन की ओर से वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने हमें एक ऐसी किक दी जिसकी हमें जरूरत थी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट फैमिली ने एक्शन से भरपूर सीक्वेंस, अविस्मरणीय मस्ती और नॉन-स्टॉप मनोरंजन के साथ फिल्म के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया।"
View this post on Instagram
A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)
फिल्म किक 2014 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए भारत में 231.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। सलमान को देवी लाल सिंह के किरदार में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए सराहा गया था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, जैकलीन फर्नांडीज और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे।
Deadpool And Wolverine: 20th सेंचुरी फॉक्स का डिज्नी में विलय और एक्स मेन से जुड़ी इंटरनेट थ्योरीज