हॉलीवुड की मशहूर स्टार किम कार्दशियन अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर किम की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन हाल ही में किम ने अपने इंस्टाग्राम से एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक देखकर हर कोई हैरान होने के साथ ही डर भी गया। किम द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में वह सिर से लेकर पैर तक ब्लैक आउटफिट में ढकी दिखाई दे रही हैं। जिसमें सिर्फ उनकी आंखें दिखाई दे रही हैं, जिससे पहचानना भी मुश्किल है कि ये वाकई में किम कार्दशियन ही हैं या नहीं।
kim kardashian: हॉलीवुड एक्ट्रेस का ब्लैक मरमेड लुक देख डरे लोग, बोले-'अमेरिकन हॉरर स्टोरी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किम में जो हालिया वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें ब्लैक कलर की शिमरी सीक्वेंस ड्रेस में देखा जा सकता है। मरमेड लुक में एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरह से कवर कर लिया है और वह व्हाइट सोफे पर लेटकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। हालांकि जहां कुछ को उनका ये नया प्रयोग पसंद आया है, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी करते दिख रहे हैं।
किम की पोस्ट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी लेकिन ग्लैम'। वहीं दूसरे ने लिखा, हम सभी ने मास्क को गुडबाय बोल दिया है। इसी तरह एक और ने लिखा, सच में डरावना है। बाकी यूजर्स भी किम का ये नया और अजीब लुक देखकर हैरान रह गए हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी किम इसी तरह की ड्रेस में दिखाई दे चुकी हैं।
बात करें निजी जिंदगी की तो कुछ समय पहले किम अपने पति कान्ये बेस्ट से तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। दोनों ने सात सालों के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। कपल के बच्चे भी हैं, फिलहाल जो इस समय किम के साथ हैं। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस वर्तमान समय पीट डेविडसन को डेट कर रही हैं।