बॉलीवुड से दूर इन दिनों किम शर्मा अपनी लव लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। किम को अक्सर उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ देखा जाता है। शुरुआत में तो इन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाया लेकिन आखिरकार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर दिया। वहीं अब किम की हर्षवर्धन के साथ एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वह किस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
3 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को किम शर्मा ने एयरपोर्ट पर खुलेआम किया KISS, देखते रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में बना हुआ हैं क्योंकि हर्षबर्धन उम्र में किम शर्मा से 3 साल छोटे हैं। हर्षबर्धन राणे की उम्र 35 है जबकि किम शर्मा 38 साल की हैं। सोशल मीडिया पर किम और हर्षवर्धन की वायरल तस्वीरें एयरपोर्ट की हैं जिसमें यह दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। किम और हर्षवर्धन लंब वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों को एक दूसरे से पल भर की दूरी भी बर्दाश्त नहीं है।
जानकारी के मुताबिक यह दोनों एयरपोर्ट से अपने-अपने रस्ते चले गए ऐसे में दूर होने से पहले किम ने लोगों की परवाह किए बगैर हर्षवर्धन को किस किया। इस मौके पर दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। किम शर्मा ने डेनिम जींस के साथ सफेद टी-शर्ट और जैकेट पहना हुआ था जबकि हर्षवर्धन जींस के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहना हुआ है।
कुछ दिन पहले हर्षवर्धन राणे के जन्मदिन पर किम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की। किम शर्मा ने लिखा था - 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बेबी।' वहीं हर्षवर्धन ने भी किम की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें वंडर वूमन कहकर बुलाया। इन तस्वीरों के जरिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को कुबूल किया था।
Happy Birthday baby🎂❤️. Shine on 🌟
A post shared by Kim Sharma (@kimsharmaofficial) on
A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane) on
हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह 'पलटन' में भी नजर आए। किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक युवराज और किम करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद किम शर्मा ने बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी कर ली। इन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।