{"_id":"5cb982d1bdec22143b6f2612","slug":"kim-sharma-maid-files-complaint-against-actress-for-allegedly-denying-her-one-month-salary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पॉपुलर एक्ट्रेस पर मेड ने दर्ज करवाई FIR, सैलरी मांगने पर धमकाने का लगाया आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस पॉपुलर एक्ट्रेस पर मेड ने दर्ज करवाई FIR, सैलरी मांगने पर धमकाने का लगाया आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
किम शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'मोहब्बतें' की क्यूट किम शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। किम के खिलाफ उनकी नौकरानी नम्रता सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई है। किम के घर मेड का काम करने वाली नम्रता का कहना है कि किम ने उसे धमकाया और साथ ही उसकी सैलरी भी नहीं दी।
2 of 6
kim sharma
नम्रता ने मुंबई के खार पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज करवाई है। नम्रता ने किम पर आरोप लगाया है कि किम ने उसकी एक महीने की तनख्वाह नहीं दी। नम्रता के अनुसार जब उसने किम से पैसे मांगे तो वह उस पर भड़क गईं।
3 of 6
kim sharma
मामला पुलिस तक पहुंच चुका है जल्द ही पुलिस इस मामले में किम शर्मा से पूछताछ करेगी। बता दें ये पहला मामला नहीं जब किम पर मेड को धमकाने का आरोप लगा हो। पिछले साल ही किम अपनी मेड के साथ मारपीट करने को लेकर चर्चा में आई थीं। किम की मेड का कहना था कि ठीक से कपड़े ना धोने पर किम ने उन्हें मारा, घर से निकाला और उनकी सैलरी भी नहीं दी। हालांकि किम ने मेड के आरोपों को गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kim sharma Harshvardhan Rane
- फोटो : Instagram
फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली किम बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। इन दिनों उनका नाम 'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ जुड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
kim sharma
हालांकि दोनों के ब्रेकअप की खबर भी इन दिनों मीडिया में है। दरअसल कुछ समय पहले तक जहां दोनों के इंस्टाग्राम पर प्यार का इजहार करते तस्वीरें भरी होती थीं आज वहीं एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो भी नहीं करते हैं। इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।