{"_id":"5d7f03078ebc3e93a170b849","slug":"kim-sharma-spotted-and-enjoy-auto-ride-here-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल से फिल्मों से दूर हैं ये अभिनेत्री, अब कार छोड़ ऑटो से सफर करती दिखीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
9 साल से फिल्मों से दूर हैं ये अभिनेत्री, अब कार छोड़ ऑटो से सफर करती दिखीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kim sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मोहब्बतें' फेम अभिनेत्री किम शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं हालांकि वो कई इवेंट्स में नजर आ जाती हैं। किम ने अपने करियर में करीब 18 फिल्में की हैं जिनमें 'मोहब्बतें' में निभाया गया उनका किरादर सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ।
2 of 5
kim sharma
- फोटो : social media
यशराज की फिल्म से डेब्यू करने वालीं किम शर्मा आखिरी बार हिंदी फिल्म साल 2008 में 'मनी है तो हनी है' में बड़े पर्दे पर दिखाई दी थीं। इसके अलावा वो साल 2010 में तेलुगू फिल्म 'यगम' में नजर आई थीं। लाइमलाइट से दूर किम शर्मा को हाल ही में देखा गया जहां वो अपनी लग्जरी गाड़ी में नहीं बल्कि एक ऑटो में सफर करती नजर आईं।
3 of 5
kim sharma
- फोटो : social media
ऑटो में बैठीं किम कैमरे को देखकर मुस्कुराने लगीं। इस दौरान वो फोन में बिजी नजर आईं। किम शर्मा के लुक की बात करें तो व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थीं। साथ ही उन्होंने व्हाइट हील्स करी किए। उन्होंने बालों को बांधे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kim sharma
- फोटो : amar ujala
किम अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में किम अपने कुत्ते के साथ स्पॉट हुई थीं। किम ने मीडिया को पोज भी दिए। इस दौरान किम ग्रे रंग की टीशर्ट और ट्राउजर पहने नजर आईं। किम डॉग लवर हैं और अक्सर अपने कुत्ते के साथ देखी जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kim sharma
- फोटो : amar ujala
बता दें कि किम ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी की थी। उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 2016 में उन्होंने तलाक ले लिया। इसके अलावा 39 साल की किम ने हर्षवर्धन राणे को भी डेट किया है। कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।