फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan: शूटिंग सेट से लीक हुआ आर्यन खान का वीडियो, जानिए लोग क्यों कर रहे शाहरुख के बेटे की तारीफ?

Tue, 28 Jan 2025 05:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Jan 2025 05:33 PM IST
सार

Aryan Khan: आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया है। इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग आर्यन की जमकर तारीफ करते नजर आए।

विज्ञापन
King Actor Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Video From His First Directorial Stardom Leaked on social Media
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___

बॉलीवुड के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा है। वहीं, उनके बेटे आर्यन खान ने एक अलग रास्ता चुना है। आर्यन अभिनेता नहीं, बल्कि एक निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। उनके निर्देशन पहली वेब सीरीज जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस वेब सीरीज का नाम 'स्टारडम' बताया जा रहा है, लेकिन अभी इस नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Archana Puran Singh: शूटिंग के दौरान हादसे की शिकार हुईं अर्चना पूरन सिंह, टूटा हाथ, साझा किया हेल्थ अपडेट

King Actor Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Video From His First Directorial Stardom Leaked on social Media
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
इस वजह से हो रही तारीफ

फिलहाल, इस शो की शूटिंग जारी है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्यन खान अपनी टीम के साथ एक सीन पर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपनी टीम के सुझावों को ध्यान से सुनते दिख रहे हैं। साथ ही, वह अपने विचार भी साझा कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग आर्यन खान को एक पेशेवर निर्देशक के रूप में अभी से देखने लगे और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
War 2: जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन के बाद वॉर 2 में जुड़ा एक और अभिनेता का नाम, करेंगे यह खास काम 

King Actor Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Video From His First Directorial Stardom Leaked on social Media
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @___aryan___
सीरीज में दिखेगी फिल्म इंडस्ट्री की अंदर की कहानी

पहले आर्यन खान के अभिनय में कदम रखने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने करियर के लिए निर्देशन को चुना। 'स्टारडम' को न केवल आर्यन ने निर्देशित किया है, बल्कि उन्होंने इसका लेखन भी किया है। यह सीरीज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया के अंदर की कहानी पर आधारित बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
King Actor Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Video From His First Directorial Stardom Leaked on social Media
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
ये सितारे आ सकते हैं नजर

हालांकि, शो की कास्ट को अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है, लेकिन 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में अभिनेता बॉबी देओल ने पुष्टि की थी कि वह इस सीरीज का हिस्सा होंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री मोना सिंह को भी शो में कास्ट किया गया है। इस शो में शाहरुख खान, रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारे भी विशिष्ट भूमिका में नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन
King Actor Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Video From His First Directorial Stardom Leaked on social Media
शाहरुख खान और आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स पर आएगा आर्यन का शो

पिछले साल नेटफ्लिक्स ने इस शो की आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा था, "बॉलीवुड को अब तक के कभी न देखे गए अंदाज में देखिए... आर्यन खान की निर्देशकीय शुरुआत के साथ, एक नई सीरीज जल्द आ रही है!" इस घोषणा के बाद दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार है। अब वायरल हुए वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed