{"_id":"6798a609fc5cc6815c078774","slug":"tere-ishk-mein-new-teaser-out-dhanush-anand-l-rai-magic-after-raanjhanaa-female-kriti-sanon-as-mukti-2025-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tere Ishk Mein: सोनम-सारा के बाद इस एक्ट्रेस के साथ काम करेंगे धनुष, फिल्म 'तेरे इश्क में' का नया टीजर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tere Ishk Mein: सोनम-सारा के बाद इस एक्ट्रेस के साथ काम करेंगे धनुष, फिल्म 'तेरे इश्क में' का नया टीजर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:10 PM IST
सार
Tere Ishk Mein: धनुष और आनंद एल राय रांझणा की सफलता के बाद तेरे इश्क में साथ काम करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में धनुष के साथ यह बॉलीवुड अभिनेत्री फरमाएंगी इश्क। फिल्म में नाम है मुक्ति.....
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म तेरे इश्क में कौन है धनुष की हीरोइन...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म तेरे इश्क में का एक और टीजर सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पहले टीजर में अभिनेत्री की सिर्फ आवाज सुनाई दी थी। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में धनुष के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री नजर आएंगी। आइए जानते हैं वह कौन है....
2 of 5
तेरे इश्क में नजर आएंगे धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा में अपने पहले सहयोग के लगभग 12 साल बाद, आनंद एल राय और धनुष तेरे इश्क में के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। आधिकारिक घोषणा एक मनोरंजक टीजर के माध्यम से की गई थी, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। फिल्म तेरे इश्क में के पहले टीजर में सिर्फ अभिनेत्री की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन अब कुछ ही देर पहले फिल्म 'तेरे इश्क में' का दूसरा टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें अभेनेत्री का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। वो हैं कृति सेनन।
कुछ ही देर पहले निर्देशक आनंद एल राय और तेरे इश्क में के निर्माताओं ने आगामी रोमांटिक ड्रामा का दूसरा टीजर शेयर किया था, जिसमें कृति सेनन का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इस टीजर में कृति दंगो के बीच नजर आ रही हैं और जब वह आगे बढ़ती हैं तो अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ती नजर आईं और फिर उन्होंने सिगरेट जलाई और इसी क्लीप के साथ टीजर खत्म।
तेरे इश्क में नजर आएगी धनुष-कृति की जोड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म तेरे इश्क में का टीजर शेयर किया और लिखा, 'कुछ लव स्टोरीज आग की लपटों से उभरने के लिए होती हैं। इसका सबूत हैं शंकर और मुक्ति...तेरे इश्क में'। इसके आगे फिल्म की रिलीज तारीख भी लिखी है। यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
तेरे इश्क में
- फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे इश्क में' के पहले टीजर में एक वॉयस ओवर सुनाई देता है, जिसमें पूछा जाता है, “शंकर, इश्क में सिर्फ लड़के ही मरते हैं क्या? कुछ लड़कियाँ भी कलेजा रखती हैं जान देने का।” "इश्क में सवाल, इश्क में जवाब चुप रहना मुहाल कह देना बवाल...देर से सही पर हीरोइन का जवाब आया है...कल सुनना जरूर।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।