फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता किरण कुमार को हुआ कोरोना और छोटे बजट की फिल्मों को नहीं मिल रहे खरीददार, पांच खबरें

Sun, 24 May 2020 07:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 24 May 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
Kiran Kumar Test Positive For Coronavirus and Small budget films are not getting buyers entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

भारत में फैले घातक कोरोना वायरस ने एक और नामचीन हस्ती को अपनी चपेट में ले लिया है। हिंदी फिल्मों और टीवी के वरिष्ठ कलाकार किरण कुमार अब इस जानलेवा वायरस के शिकार हो गए हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने पिछले 10 दिनों से खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर रखा है और इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद की है। 



वरिष्ठ अभिनेता किरण कुमार हुए कोरोना वायरस के शिकार, पिछले 10 दिन से हैं क्वारंटीन

 

Kiran Kumar Test Positive For Coronavirus and Small budget films are not getting buyers entertainment news
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने लॉकडाउन में एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) को देश की आधिकारिक भाषा घोषित करने के लिए एक अभियान चलाया। इसके लिए रणवीर एक ऐसी याचिका पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य इस मुहिम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

इस भाषा को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाना चाहते हैं रणवीर सिंह, लोगों से की अभियान में जुड़ने की अपील


 

Kiran Kumar Test Positive For Coronavirus and Small budget films are not getting buyers entertainment news
मोहित बघेल और रोहन मेहरा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के युवा कलाकार मोहित बघेल का शनिवार को निधन हो गया। वह करीब 27 साल के थे और कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मोहित के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बिग बॉस के प्रतियोगी रहे रोहन मेहरा के साथ मोहित की बहुत अच्छी दोस्ती थी। दोस्त की मौत की खबर सुनकर रोहन बहुत दुखी हैं।

मोहित बघेल के निधन की खबर सुनकर टूट गए रोहन मेहरा, लिखा- हो सके तो लौट आओ दोस्त
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiran Kumar Test Positive For Coronavirus and Small budget films are not getting buyers entertainment news
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना काल में कलाकार लगातार अपनी रचनाओं के जरिए लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान से लेकर जॉन अब्राहम जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज, गानों और कविताओं से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड में अपने परिवार संग फंसे अभिनेता मनोज बाजपेयी की एक नई कविता सामने आई है।

लॉकडाउन में अटके मनोज बाजपेयी ने सुनाई मार्मिक कविता, ईद से पहले समझाई ये जरूरी बात


 

विज्ञापन
Kiran Kumar Test Positive For Coronavirus and Small budget films are not getting buyers entertainment news
इंदु की जवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू हुए लॉकडाउन के बाद जितनी बड़ी मुसीबत हिंदी सिनेमा की छोटे बजट की फिल्मों के लिए पैदा हो गई है इतनी बड़ी परेशानी शायद ही किसी के सामने आई हो। उन्हें सिनेमाघरों के लिए ना तो खरीदार नसीब हो रहे हैं और ना ही वितरक। ऐसे में उनके सामने एक ही फायदे का सौदा है कि वह सीधे ओटीटी का रास्ता नाप लें।

नहीं मिल रहे छोटे बजट की फिल्मों के खरीदार, अब कियारा की ये फिल्म भी चली ओटीटी के द्वार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed