फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल बड़ी फराह खान पर ऐसे लट्टू हो गए थे शिरीष, बहुत दिलचस्प है लव स्टोरी

Sun, 24 May 2020 07:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 24 May 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
Shirish Kunder Birthday Special And his Love Story with Farah Khan
फरहा खान और शिरीष कुंदर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के पति शिरीष कुंदर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। फराह और शिरीष की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक कही जाती है। फराह से उम्र में आठ साल छोटे शिरीष की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। 

Shirish Kunder Birthday Special And his Love Story with Farah Khan
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : Social Media

शिरीष कुंदर का जन्म 24 मई 1973 को मैंगलोर में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद मोटोरोला कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। करीब चार साल तक मोटोरोला में काम करने के बाद शिरीष ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। फराह से शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी।

Shirish Kunder Birthday Special And his Love Story with Farah Khan
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : Social Media

शिरीष ने इस बात को माना था कि फराह पर उन्हें शुरू से ही क्रश था इसलिए वह फराह की फिल्म मैं हूं ना को कम पैसों पर एडिट करने के लिए राजी हो गए थे। फराह शिरीष की भावनाओं से बेखबर थीं। वह अपनी फिल्म के साथ अधिक व्यस्त थीं क्योंकि उनके पास प्यार के लिए समय नहीं था। जल्द ही उन्होंने महसूस किया कि शिरीष एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं और वो उनकी तरफ आकर्षित होने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shirish Kunder Birthday Special And his Love Story with Farah Khan
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : Social Media

शिरीष ने फराह के सामने पहले प्रपोजल रखा था। लेकिन वे टाइमपास नहीं करना चाहते थे, बल्कि फराह के साथ अपना भविष्य देख रहे थे। फराह ने टॉक शो के दौरान बताया था, "शिरीष ने मुझसे कहा कि डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहतीं, तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं, तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।'

विज्ञापन
Shirish Kunder Birthday Special And his Love Story with Farah Khan
फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : Social Media

फराह ने बहुत सोच-विचार किया और फिर शिरीष के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। 2004 में उन्होंने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में शादी और निकाह किया। फराह तीन बच्चों की मां हैं। 


कैंसर और ड्रग्स ने बना दिया था सुनील दत्त को लाचार, सफल अभिनेता होने के बावजूद जीवनभर किया संघर्ष

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed