फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोर कुमार ने की थीं चार शादियां, जानिए अब कहां हैं और क्या करती हैं उनकी पत्नियां?

Sun, 04 Aug 2019 10:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Aug 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
kishore kumar birth anniversary Know his 4 Wives Details here
bollywood - फोटो : Self

बॉलीवुड में अकसर नए प्रयोग करने वाले किशोर दा की 30 साल बाद भी आवाज दिलों में जिंदा है। बॉलीवुड में बहुत कम हस्तियां ऐसी होंगी जिन्हें हर क्षेत्र में महारत हासिल हो। किशोर कुमार एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन गायक भी थे। इसके अलावा किशोर कुमार ने बतौर निर्माता-निर्देशक, गीतकार, स्क्रिप्ट राइटर भी भूमिका भी बखूबी निभाई। किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। आइए जानते हैं उनकी पत्नियों के बारे में...

kishore kumar birth anniversary Know his 4 Wives Details here
ruma guha thakurta kishore kumar - फोटो : Twitter

पहली पत्नी रूमा गुहा

किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता का पिछले दिनों निधन हो गया। वो 84 साल की थीं। रूमा एक एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 1951 में किशोर कुमार से शादी की थी। दोनों की शादी से एक बेटा अमित कुमार हुआ। हालांकि शादी के 8 साल बाद किशोर कुमार के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई और उन्होंने अपनी पहली पत्नी रूमा से तलाक ले लिया। किशोर कुमार से तलाक के बाद रूमा ने भी दोबारा शादी कर ली। 

kishore kumar birth anniversary Know his 4 Wives Details here
Kishore And Madhubala
फिर मधुबाला के प्यार में पड़े किशोर कुमार
जिस वक्त मधुबाला और दिलीप कुमार की राहें अलग होने लगी थीं। उसी वक्त किशोर कुमार का अपनी पहली पत्नी रोमा देवी से तलाक हुआ था और दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर रहे थे। इस वजह से दोनों के बीच एक आकर्षण हुआ हो और 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने आपस में शादी कर ली। किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था। वो मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद किशोर कुमार मधुबाला को उनके पिता और बहनों के पास छोड़ आए। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था और गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद 35 साल की उम्र में मधुबाला का देहांत हो गया था
विज्ञापन
विज्ञापन
kishore kumar birth anniversary Know his 4 Wives Details here
किशोर कुमार- योगिता बाली
और फिर योगिता बाली से रचाई तीसरी शादी
मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं और दोनों ने शादी कर लीं लेकिन महज दो साल बाद योगिता से भी उनका रिश्ता टूट गया। इसके पीछे की वजह थे मिथुन चक्रवर्ती। किशोर कुमार के साथ आई रिश्तों में दरार के बीच योगिता बाली का दिल मिथुन के लिए धड़कने लगा। एक बार फिर समाज की परवाह न करते हुए योगिता बाली ने मिथुन से शादी कर ली। योगिता अब 4 बच्चों की मां हैं और ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं।
विज्ञापन
kishore kumar birth anniversary Know his 4 Wives Details here
bollywood flashback Leena Chandavarkar
लीना चंद्रावरकर पर भी आ गया था किशोर कुमार का दिल
लीना और किशोर कुमार ने फिल्म 'प्यार अजनबी है' में काम किया। यहीं से दोनों के प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। लीना अपने पहले पति की मौत के सदमे से बाहर आने लगी थीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। लीना के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे, क्योंकि किशोर लीना से 20 साल बड़े थे और पहले ही उनकी तीन शादियां हो चुकी थीं। लीना ने पिता के खिलाफ जाकर 1980 में किशोर कुमार से शादी कर ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed