फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKKJ BO Collection: 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए फीकी हुई ईद, सलमान की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Fri, 21 Apr 2023 10:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 21 Apr 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan box office collection day 1 salman khan pooja hegde Venkatesh shehnaaz gill film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आज शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फैंस के बीच फिल्म का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज सलमान खान का फैंस पर जादू चला या नहीं यानी फिल्म ने टिकट खिड़की पर ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये बटोरे?

Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan box office collection day 1 salman khan pooja hegde Venkatesh shehnaaz gill film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन 'किसी का भाई किसी की जान' उम्मीद के मुकाबले अच्छी शुरुआत नहीं मिली। फिल्म को मिली जुली समीक्षाएं मिली थीं, लेकिन ज्यादातर फैंस को खुश करने में सलमान और फरहाद दोनों ही फेल हो गए, जिस तरह से सलमान से दमदार फिल्म की कहानी की उम्मीद जताई गई थी, वह पूरी नहीं हो पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की खराब शुरुआत हुई और इसने उम्मीद के मुकाबले काफी कम कमाई की।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: ‘बच्चन पांडे’ का दर्जा ऊंचा करती सलमान की फिल्म, सामजी के टैलेंट को नमस्कार

Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan box office collection day 1 salman khan pooja hegde Venkatesh shehnaaz gill film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन 'किसी का भाई किसी की जान' ने बजट के मुकाबले कम कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर करीब 12 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि उम्मीद जताई जा रही थी कि पहले दिन फिल्म 15 से 18 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनी है। ईद से एक दिन पहले रिलीज होने से फिल्म की कमाई पर असर हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 22 अप्रैल यानी ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Amitabh Bachchan: 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं?..' अमिताभ ने मजेदार अंदाज में एलन मस्क से वापस मांगा ब्लू टिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan box office collection day 1 salman khan pooja hegde Venkatesh shehnaaz gill film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो 'किसी का भाई किसी की जान' साउथ फिल्म 'वीरम' की हिंदी रीमेक है। सलमान खान की फिल्म देशभर में 4500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म में फैंस को सलमान खान और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री भी कुछ खास पसंद नहीं आ रही, बाकि सहायक कलाकार भी अपनी भूमिका से दर्शकों को बांधने में नाकाम रहे। अब मेकर्स की नजर ईद की छुट्टी पर है और उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को ईद की छुट्टी का फायदा मिलेगा और फिर वीकएंड पर फैंस पर सलमान खान का जादू चल सकता है।

Salman Khan: सलमान के गले लगकर रोती इस बच्ची को पहचाना क्या? अब बन गई है 'किसी का भाई किसी की जान' की हीरोइन

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan box office collection day 1 salman khan pooja hegde Venkatesh shehnaaz gill film
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म की स्टार कास्ट की तो फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर जैसे कई मुख्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और यह सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'सैंपल-साइज' पर हो रही बहस पर किया रिएक्ट, बोलीं- हमें यह जारी रखने की जरूरत है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed