फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: रीमेक में सलमान ने लगाया अपनी असल जिंदगी का ये तड़का, यहां पढ़िए पूरा किस्सा

Wed, 05 Apr 2023 06:21 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 05 Apr 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan puts is real life experience in the remake read the full story here
सलमान खान का फैमिली फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में ‘भाई’ के नाम से मशहूर चिरयुवा सलमान खान की अगली फिल्म की कहानी को लेकर उनके फैंस अभी से काफी उत्सुक हैं। वैसे तो ये फिल्म साउथ फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक है, जिसे पहले इसके निर्देशक फरहाद सामजी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ के नाम से बनाने वाले थे लेकिन बाद में ‘बच्चन पांडे’ की कहानी साउथ की ही एक और फिल्म ‘जिगरठंडा’ की लाइन पर चली गई और फरहाद सामजी ने ‘वीरम’ की कहानी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के नाम से निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ शुरू कर दी। इसी फिल्म का नाम बदलकर अब ‘किसी का भाई किसी की जान’ हो चुका है और फिल्म में सलमान खान ने अपनी असल जिंदगी के किस्से भी पिरो दिए हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan puts is real life experience in the remake read the full story here
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले साजिद थे फिल्म के निर्माता
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ निर्माता साजिद नाडियाडवाला ही बनाने वाले थे लेकिन सलमान खान ने बाद में ये फिल्म अपनी कंपनी सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाने का फैसला किया। फिल्म के निर्देशक के रूप में फरहाद सामजी का नाम कायम रहा हालांकि बीच में खबरें ये भी आई थीं कि फरहाद सामजी की हालिया रिलीज फिल्मों ‘बच्चन पांडे’ और ‘पॉप कौन’ का जो हश्र हुआ है उसके चलते फिल्म के निर्देशक के रूप में भी सलमान खान अपना नाम डाल रहे हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इस पर से 10 अप्रैल को परदा उठने वाला है जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan puts is real life experience in the remake read the full story here
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीन छोटे भाइयों के भाईजान
सलमान को उनके फैंस भाईजान के नाम से भी बुलाते हैं। ऐसे में 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर में हम देखते हैं कि वह अपना नाम भाईजान बताते हैं। फिल्म में राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल सलमान के छोटे भाइयों के किरदार में नजर आएंगे। वहीं पूजा हेगड़े सलमान की लव इंट्रेस्ट के रूप में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वेंकटेश दग्गूबाती, शहनाज गिल, पलक तिवारी और अब्दू रोजिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 
Mira Rajput: सोशल मीडिया पर छाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan puts is real life experience in the remake read the full story here
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

असल जिंदगी का लगा तड़का
सलमान खान 57 वर्ष के हो चुके हैं और ऐसे में उनके फैन्स अक्सर उनकी शादी के बारे में पूछते रहते हैं कि वह शादी कब करेंगे। आपको बता दें कि अपनी असल जिंदगी की तरह ही इस फिल्म में सलमान परिवार के बड़े भाई हैं और उनके तीन छोटे भाई है जो सलमान की शादी को लेकर चिंतित रहते हैं। अरबाज खान और सोहैल खान हालांकि अपने बड़े भाई सलमान इस मामले में दूरी बनाकर ही रखते हैं लेकिन फिल्म में सलमान ने ये एंगल डालकर फिल्म को पारिवारिक फिल्म का रूप देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan puts is real life experience in the remake read the full story here
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राम चरण ने किया मुफ्त में काम
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को अखिल भारतीय फिल्म बनाने की भी काफी कोशिशें सलमान ने की हैं। पिछले दिनों इस फिल्म का गाना 'येंतम्मा' रिलीज किया गया। इस गाने में सलमान के साथ राम चरण और वेंकटेश दग्गूबाती लुगी पहनकर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में राम चरण का इस स्पेशल अपीयरेंस है और इसके लिए खबर है कि उन्होंने कोई फीस भी नहीं ली है। इसके पहले सलमान भी राम चरण के पिता चिरंजीवी की फिल्म में कैमियो कर चुके हैं। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भूमिका चावला या भाग्यश्री का कैमियो होने के भी आसार हैं।
Hera Pheri 3: अक्षय के कारण 16 साल बाद शुरू हुई 'हेरा फेरी 3'? सुनील शेट्टी ने बताई अफवाहों के पीछे की सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed