अभिनेता सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो कि पूरा हुआ। बता दें कि यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। सलमान खान के अलावा फिल्म में वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू भी अहम रोल में हैं। ट्रेलर में सलमान खान भाईजान वाले रौब में नजर आए हैं। ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का जबरदस्त तड़का है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: सलमान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, भाईजान वाले रौब में दिखे एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर की शुरुआत में सलमान खान की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में उन्हीं की आवाज में संस्कृत के श्लोक का उच्चारण है। इसके बाद पूजा हेगड़े, सलमान से पूछती हैं, 'वैसे आपका नाम क्या है?' सलमान जवाब देते हैं, 'मेरा कोई नाम नहीं है। मैं भाईजान नाम से जाना जाता हूं।' पहली ही नजर में पूजा सलमान खान को दिल दे बैठती हैं और सलमान खान को भाईजान कहते हुए उनकी जुबान लड़खड़ाने लगती है। ऐसा ही हाल कुछ 'भाई' का भी है, जिसके बाद तय होता है कि 'जान' कहकर पुकारेंगी।
Kangana Ranaut : 'सिबलिंग डे' पर कंगना ने रंगोली के संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सुनाया बचपन का दिलचस्प किस्सा
सलमान खान और पूजा हेगड़े के बीच ट्रेलर में गजब की केमिस्ट्री नजर आई है। पूजा हेगड़े अपनी 'जान' यानी सलमान खान को अपने भाई (वेंकटेश) से मिलवाती हैं। यहां कहानी नया मोड़ लेती है। दरअसल, पूजा हेगड़े की जिंदगी में एक विलेन है और यह विलेन है जगपति बाबू। पूजा हेगड़े और उनके परिवार को बचाने की जिम्मेदारी सलमान खान बखूबी उठाते नजर आ रहे हैं।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने ऐसे शूट किया था अमर, अकबर, एंथनी का आइकॉनिक सीन, दिए थे 14 परफेक्ट शॉट
ट्रेलर में एक्शन का जबरदस्त डोज है। सलमान खान इसमें जगपति बाबू और विजेंद्र सिंह को अपने चिर-परिचित अंदाज में मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। ताबड़तोड़ गोलियां चलती हैं। सलमान खान कहते नजर आते हैं, 'इंसानियत के नाते मैं इंसानियत का साथ दूंगा।'
Gauahar Khan: गौहर ने रघु-राजीव की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- शुक्रगुजार हूं कि प्रेग्नेंसी में भी काम दिया
'यह वायलंस नहीं, सेल्फ डिफेंस है', 'पावर नहीं, विल पावर...' सलमान खान ट्रेलर में कुछ ऐसे ही मारक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। पूजा हेगड़े अपनी क्यूटनेस और मुस्कान से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं।