दुनिया भर में अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाले गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था। अपनी मधुर आवाज से समां बांध देने वाले केके ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके गानों ने कई दिलों के तार तक जुड़े हैं। भले ही आज रूहानी आवाज के जादूगर केके हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। ऐसा कोई फंक्शन या इवेंट नहीं होता है, जहां केके के गानों के जरिए धूम ना मचाई जाती हो। केके ने अपनी आवाज का जादू चला कर दुनिया भर में अपने फैंस के बीच खास जगह बनाई, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें अपने करियर के दौरान काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। आज केके का जन्मदिवस है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
KK: मधुर आवाज का जादू चला दुनियाभर में फैंस के दिलों पर छाए थे केके, गायक ने जिंगल्स से की थी करियर की शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केके का जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल में हुई और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुआ। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद केके ने कुछ महीनों तक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर नौकरी की थी। शुरुआत से ही केके का संगीत के प्रति गहरा रुझान था और संगीत में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी अच्छी खासी नौकरी में छह महीने के अंदर ही छोड़ दी।
Dream Girl 2: एडवांस बुकिंग में 'ड्रीम गर्ल 2' की धीमी शुरुआत, पहले दिन के लिए बिके कुल इतने टिकट
सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए केके ने 1994 में इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले केके ने तीन हजार से ज्यादा जिंगल्स गाए। इसके अलावा अपने करियर के शुरुआती दौर में केके होटल में भी गाना गाया करते थे। 1999 में वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए उन्होंने 'जोश ऑफ इंडिया' गाना गाया था। इस गाने में कई भारतीय क्रिकेटर भी नजर आए थे। इसके बाद केके ने म्यूजिक एल्बम 'पल' से बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद के केके ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, असम और गुजराती सहित कई भाषाओं में बतौर प्लेबैक सिंगर कई हिट गाने गाए। 'पल' के बाद केके का सुपरहिट एल्बम 'यारों' भी था।
Yaatris: रघुवीर यादव की फिल्म 'यात्रीस' का पोस्टर लॉन्च, हृषिकेश मुखर्जी के दौर के सिनेमा की याद दिलाएगी फिल्म
केके ने हिंदी भाषा में 200 से अधिक गाने गाए। 'कोई कहे कहता रहे', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजीब सी', 'खुदा जाने', 'दिल इबादत', और 'तू ही मेरी शब है' जैसे कई सुपरहिट गाने देने वाले गायक केके को लोग नए जमाने का किशोर कुमार भी कहते थे। इसके साथ ही केके को लोग इमरान हाशमी की ऑफिशियल वॉइस तक कहने लगे थे। सिनेमा जगत को कई सुपरहिट गाने देने वाले केके ने अपनी जिंदगी में कभी भी सिंगिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी। वह हमेशा किशोर कुमार और आरडी बर्मन से प्रेरित थे।
Rakhi Sawant: आदिल के बाद राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उड़ाई पूर्व पति की धज्जियां, लगाए कई संगीन आरोप
केके ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मशहूर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'तड़प-तड़प के इस दिल से' गाया है। इस गाने ने गायक की जिंदगी बदल दी थी। केके को साल 2000 में इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। केके 'जस्ट मोहब्बत', 'शाका लाका बूम बूम', 'हिप-हिप हुर्रे' और 'काव्यांजली' जैसे शो के टाइटल गाने भी गाए हैं। 31 मई, 2022 को कोलकाता में कॉन्सर्ट के बाद अचानक ही सिंगर केके की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
Kangana Ranaut: करण जौहर के बयान से 'खौफ' में कंगना रणौत, अभिनेत्री को याद आया मणिकर्णिका के समय का किस्सा