फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KK's daughter post: केके की टीम के बचाव में आगे आईं सिंगर की बेटी, पोस्ट कर नफरत फैलाने वालों से किया खास अनुरोध

Sun, 26 Jun 2022 08:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
KK daughter Taamara defends late singer team says via post Do not spread hate
सिंगर केके और उनकी बेटी तमारा - फोटो : insta

 केके की बेटी तामरा ने सिंगर की टीम प्रबंधकों हितेश भट्ट और शुभम भट्ट के बचाव में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है और लोगों से उनके खिलाफ नफरत न फैलाने का अनुरोध किया है। तामरा ने एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवंगत सिंगर केके की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी टीम के सदस्य भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ तामरा ने लंबा नोट भी शेयर किया है।

KK daughter Taamara defends late singer team says via post Do not spread hate

केके की टीम का किया धन्यवाद  
तामरा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"हम इस तस्वीर में सभी खूबसूरत इंसानों को धन्यवाद देना चाहते थे कि उन्होंने डैड के साथ उनकी सभी यात्राओं में और उनके शो में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यादगार बना दिया। मैंने हितेश अंकल से कहा; मां, नकुल और मैं अंतिम क्षणों में डैड के लिए नहीं थे, अलविदा कहने को भी नहीं मिला, लेकिन हम सभी बहुत खुश थे कि वह उनके साथ थे। जब से वह डैड से जुड़े, उनका तनाव दूर हो गया।"

KK daughter Taamara defends late singer team says via post Do not spread hate
नफरत न फैलाने का किया अनुरोध
इसके आगे तामरा ने लिखा-'मैंने हेट मेल के बारे में सुना है और हितेश अंकल और शुभम अंकल के प्रति बहुत गुस्सा किया जा रहा है। आप में से जो लोग इस तरह के दुर्व्यवहार का सहार ले रहे हैं, अपने आप से पूछें कि एगर वह (केके) इसे देख सकते हैं तो डेड क्या सोचेंगे?'। इसके अलावा भी केके की बेटी ने कई बातें लिखी हैं और साथ ही उन्होंने केके की टीम को उनका परिवार बताते हुए किसी भी तरह का दुर्व्यवहार रोकने का आग्रह किया है। साथ ही पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा- ज्योति, नकुल और तामरा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taamara (@taamara.k24)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed