सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होते ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लिखा- अगर सच मायने नहीं रखता तो...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 29 Jul 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
KK Singh registered FIR against Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput sister Wants justice for Brother
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित खुदकुशी को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। बीते रोज सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसके बाद सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए न्याय मांगा है।




Trending Videos
KK Singh registered FIR against Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput sister Wants justice for Brother
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : Social Media

एक बार फिर सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत की प्रार्थना सभा की तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही श्वेता ने लिखा-'अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता।' श्वेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस का पूरा समर्थन मिल रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

If truth doesn’t matter, nothing ever will! #justiceforsushantsinghrajput

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on



 

विज्ञापन
विज्ञापन
KK Singh registered FIR against Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput sister Wants justice for Brother
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बता दें सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। खबर है कि पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई गई है।

KK Singh registered FIR against Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput sister Wants justice for Brother
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

पटना के राजीव नगर थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया चक्रवर्ती सहित पांच लोगों को धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
KK Singh registered FIR against Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput sister Wants justice for Brother
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। इसके बाद से ही फैंस इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में अब तक 40 लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed