फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने दी पलक के कपड़ों वाले बयान पर प्रतिक्रिया, बताया- सेट पर कैसा था भाईजान का व्यवहार

Thu, 20 Apr 2023 12:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
KKBKKJ Pooja Hegde reacts to Palak Tiwari comment on salman khan rule for women to wear covered clothes on set
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। भाईजान के साथ फिल्म के सभी स्टार्स भी प्रचार में व्यस्त हैं। बीते दिनों पलक तिवारी ने सलमान के सेट पर लड़कियों के लिए बनाए गए कुछ नियमों के बारे में बात की थी, जिस पर शहनाज ने प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अब पलक के बयान पर पूजा हेगड़े ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि सेट पर भाईजान का व्यवहार कैसा है।

KKBKKJ Pooja Hegde reacts to Palak Tiwari comment on salman khan rule for women to wear covered clothes on set
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूजा हेगड़े से पलक तिवारी के सलमान खान पर दिए गए बयान को लेकर सवाल किया गया। इस पर जवाब देते हुए पूजा ने कहा कि वह मेरे साथ सेट पर बहुत ही अच्छे थे। मुझे लगता है कि मैं खुद भी अपने लोगों और परिवार के लिए बेहद ही प्रोटेक्टिव हूं। मैं उन लोगों में से एक हूं, जो लोगों को अपना समझते हैं। सलमान खान एक ऐसे इंसान हैं, जो उनके दिल और दिमाग में चलता है, वह सीधे तौर पर बोल देते हैं। उनकी यह बात मुझे बहुत ही अच्छी लगती है।

Irrfan Khan: फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' का ट्रेलर आउट, आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे दिवंगत स्टार

KKBKKJ Pooja Hegde reacts to Palak Tiwari comment on salman khan rule for women to wear covered clothes on set
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा ने सलमान की आदत के बारे में बात करते हुए कहा कि वह हमेशा सीधी बात ही करते हैं, जो उनके दिमाग में चल रहा होता है, वह बोल देते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं कि उनके दिमाग में कुछ चल रहा होता है, लेकिन वह किसी को बताते नहीं हैं। सलमान खान इतने ज्यादा चीजों को लेकर साफ रहते हैं कि कभी-कभी सामने वाला हैरान रह जाता है। वह वही बात करते हैं, जो उनके अंदर चल रही होती है।

Mani Ratnam: मणिरत्नम ने हिंदी सिनेमा को दी सलाह? बोले- खुद को बॉलीवुड कहना बंद करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
KKBKKJ Pooja Hegde reacts to Palak Tiwari comment on salman khan rule for women to wear covered clothes on set
सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, पलक तिवारी ने बीते दिनों खुलासा किया था कि सलमान खान के सेट पर लड़कियों के कपड़ों को लेकर कुछ नियम हैं। सलमान चाहते हैं कि सभी लड़कियों के कपड़े नेकलाइन से ऊपर हो, जिसके बाद उन्होंने इस बयान से पलटते हुए कहा था कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। पलक के बयान पर शहनाज ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत बताया था और सलमान की तारीफ की थी। वहीं, पूजा का भी यही कहना है कि कपड़ों को लेकर सलमान सेट पर उनके साथ अच्छा बर्ताव करते थे।

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के अगले पार्ट्स पर मंडरा रहे संकट के बादल? धर्मा-डिज्नी ने पीछे खींचे हाथ

विज्ञापन
KKBKKJ Pooja Hegde reacts to Palak Tiwari comment on salman khan rule for women to wear covered clothes on set
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

बात करें फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की तो वह ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के जरिए सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में सलमान और पूजा के साथ वैंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी,राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

AS04 Gets A Name: एक्शन स्टार आयुष शर्मा की नई फिल्म का नामकरण, मोशन पोस्टर के साथ किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed