फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 12: टीवी की ये मशहूर बहू भी बनीं खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की प्रतिभागी, यहां देखें शो कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

Sun, 08 May 2022 10:08 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 08 May 2022 10:08 AM IST
सार

टेलीविजन रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के एलान के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। स्टंट आधारित इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के मशहूर कलाकार अपना डेयरिंग अंदाज दिखाते नजर आते हैं।

विज्ञापन
KKK 12: Shivangi joshi also became a participant of the Khatron Ke Khiladi 12 check out the list of confirmed contestants of kkk 12
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media

टेलीविजन रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के एलान के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। स्टंट आधारित इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के मशहूर कलाकार अपना डेयरिंग अंदाज दिखाते नजर आते हैं। ऐसे में नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी दर्शक बेहद उत्सुक हैं। इस शो में जुड़ी हर रोज कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। इसी बीच खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नजर आने कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम पर मुहर लग चुकी हैं। आइए जानते हैं इस सीजन के अब तक कंफर्म हो चुके प्रतिभागियों के नाम-

KKK 12: Shivangi joshi also became a participant of the Khatron Ke Khiladi 12 check out the list of confirmed contestants of kkk 12
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता फेम शिवांगी जोशी भी इस एडवेंचर रियलिटी शो में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आएंगी। शो का हिस्सा बनने पर शिवांगी  कहती है कि “खतरों के खिलाड़ी मेरा पहला रियलिटी शो होने वाला है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। यह शो मेरे डर को दूर करने और मेरी क्षमताओं को परखने का एक अच्छा मंच होगा। मैं रोहित शेट्टी सर से मिलने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि वह मेरे लिए काफी प्रेरणा लेकर आएंगे।"

KKK 12: Shivangi joshi also became a participant of the Khatron Ke Khiladi 12 check out the list of confirmed contestants of kkk 12
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

शो के नए सीजन के जरिए फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी एक बार फिर बतौर नजर आने वाले हैं। इससे पहले इस मशहूर टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की विजेता रह चुकी रुबीना दिलैक भी इस शो के नए सीजन में हिस्सा लेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में जल्द ही शुरू की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KKK 12: Shivangi joshi also became a participant of the Khatron Ke Khiladi 12 check out the list of confirmed contestants of kkk 12
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खबरों की मानें तो शो के सभी कंटेस्टेंट्स मई के आखिरी हफ्ते में होस्ट रोहित शेट्टी के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। शो कथित तौर पर प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस साल होने वाले शो के इस सीजन में टेलीविजन जगत के कई मशहूर कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। टीवी कलाकारों के साथ-साथ इस शो में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट भी नजर आने वाले हैं।

ये हैं खतरों के खिलाड़ी 12 कंफर्म प्रतिभागी

  • रुबीना दिलैक
  • शिवांगी जोशी
  • सृति झा
  • तुषार कालिया
  • चेतना पांडे
  • राजीव अदातिया
  • फैजल शेख
विज्ञापन
KKK 12: Shivangi joshi also became a participant of the Khatron Ke Khiladi 12 check out the list of confirmed contestants of kkk 12
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल अन्य कलाकारों के नाम की बात करें तो इस शो में प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट भी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा एरिका फर्नांडीस, मुनव्वर फारुकी, राखी सावंत, पवित्रा पुनिया जैसे कलाकारों के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, अभी तक इन नामों पर आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed