फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

It's Official: केएल राहुल ने आथिया शेट्टी संग रिश्ते पर लगाई मुहर, जन्मदिन की बधाई देते हुए कह दी दिल की बात

Sat, 06 Nov 2021 09:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 06 Nov 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
Kl rahul and athiya shetty make their relationship public on actress birthday
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी भले ही कुछ समय से फिल्मों में नहीं नजर आ रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। अभिनय के साथ साथ आथिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। आथिया का नाम पिछले काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल से जुड़ता नजर आ रहा है।



आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने रिश्ते पर लगाई मोहर

दोनों ही अक्सर एक दूसरे की तस्वीर पर प्यार भरे कमेंट करते नजर आते हैं। हालांकि दोनों ने खुले तौर पर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा था लेकिन आथिया के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया जिससे साफ हो गया है कि उन्होंने पूरी दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बता दिया है।

Kl rahul and athiya shetty make their relationship public on actress birthday
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

पांच नंवबर को आथिया ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के तमाम लोगों की तरफ से बधाई मिली। हालांकि जिस पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया वह केएल राहुल की तरफ से किया गया था। केएल राहुल ने ट्विटर पर अपनी और आथिया की मस्ती भरी एक तस्वीर साझा की और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बधाई मेरी आथिया'।

Kl rahul and athiya shetty make their relationship public on actress birthday
आथिया शेट्टी, के एल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले आथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में थीं और वहां से उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। इन दोनों की इससे पहले भी इंग्लैंड की कई तस्वीरें देखने को मिली लेकिन आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कहा था कि आथिया अपने भाई अहान शेट्टी के साथ इंग्लैंड गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kl rahul and athiya shetty make their relationship public on actress birthday
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड में अपने मैच के लिए जब केएल राहुल रवाना हुए थे तो वो आथिया शेट्टी को साथ में ही लेकर गए थे। इंग्लैंड जाने से पहले बीसीसीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को अपनी गर्लफ्रेंड कहा था। इस दौरान एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को जिनके साथ वह सफर कर रहें हैं उस पार्टनर का नाम बताना था। राहुल ने अपने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम बताया।

विज्ञापन
Kl rahul and athiya shetty make their relationship public on actress birthday
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

आथिया शेट्टी और के एल राहुल एक साथ एक इंटरनेशनल ब्रांड को प्रमोट करते हैं। जब सुनील शेट्टी से इस पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि आपको इस बारे में उनसे ही बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि इन दोनों को ब्रांड ने उन्हें प्रमोट करने के लिए चुना है और मुझे लगता वो दोनों साथ मे बहुत ही अच्छे दिखते हैं। दोनों उस एड में गुड लुकिंग कपल हैं' ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed