सिनेमाजगत और क्रिकेट का गहरा नाता रहा है। इन दोनों क्षेत्रों के सितारे कई बार एक दूसरे को दिल दे चुके हैं। इसमें अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। इन दिनों क्रिकेटर के.एल. राहुल का नाम एक बॉलीवुड हीरोइन से जोड़ा जा रहा है। यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हैं। अथिया को अक्सर के. एल. राहुल के साथ स्पॉट किया जाता है।
अथिया शेट्टी की बोल्ड तस्वीर पर केएल राहुल ने लिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर उड़ने लगी अफेयर की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्विमसूट वाली तस्वीर साझा की, जिसपर क्रिकेटर के.एल. राहुल का कमेंट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। स्विमसूट पहले अथिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अथिया की इस तस्वीर पर फैंस ने भी खूब कमेंट किए लेकिन केएल राहुल का कमेंट कुछ खास था।
के.एल. राहुल ने अथिया की तस्वीर पर केवल एक शब्द 'जेफा (jefa)' लिखा है। 'जेफा' एक स्पैनिश शब्द है, जिसका मतलब होता है- बॉस। हालांकि दोनों अफेयर की खबरों को नकार चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं।
A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on
अथिया और के.एल. राहुल की शादी की खबरें काफी समय से मीडिया में आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने इसपर अब कुछ भी खुलकर नहीं कहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को पोस्ट पर कमेंट्स काफी कुछ कहते नजर आते हैं।
अथिया शेट्टी ने सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब तक अथिया बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। भले ही अथिया की एक के बाद एक हिट फिल्म नहीं आ रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।