सब्सक्राइब करें

क्या सच में आलिया की दोस्त को डेट कर रहे केएल राहुल, क्रिकेटर ने खुद बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 19 Aug 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
kl rahul dating alia bhatt best friend akansha ranjan now cricketer break silence
केएल राहुल-आकांक्षा - फोटो : instagram

बॉलीवुड और क्रिकेट का खास कनेक्शन रहा है। कई बार दोनों क्षेत्रों के सितारों का नाम जोड़ा जाता रहा है। ऐसे ही एक क्रिकेटर हैं केएल राहुल। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण से विवादों में आए केएल राहुल पिछले कुछ समय से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब इस पर केएल राहुल ने चुप्पी तोड़ी है।

Trending Videos
kl rahul dating alia bhatt best friend akansha ranjan now cricketer break silence
आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि केएल राहुल, आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन को डेट कर रहे हैं। आकांक्षा ने खुलासा किया था कि केएल राहुल को उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर से मिलवाया था। आकांक्षा के खुलासे के बाद केएल राहुल से उनका नाम जोड़ा जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kl rahul dating alia bhatt best friend akansha ranjan now cricketer break silence
केएल राहुल-आकांक्षा - फोटो : social media

अब बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि 'ओह, इन सभी चीजों के बारे में लिखा गया है? मैं वास्तव में अखबार नहीं पढ़ता इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरे बारे में क्या लिखा गया है। मैंने अपने निजी जीवन को निजी रखना सीख लिया है और इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं अभी क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध हूं।'

kl rahul dating alia bhatt best friend akansha ranjan now cricketer break silence
KL Rahul - फोटो : social Media

जब केएल राहुल से पूछा गया कि क्या वो सिंगल हैं? तो जवाब में उन्होंने कहा कि 'मैं वास्तव में नहीं जानता। जब मुझे पता चल जाएगा तो मैं आपको फोन करके बता दूंगा।' केएल राहुल का नाम फिल्म मुन्ना माइकल की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल से भी जुड़ चुका है। हालांकि कुछ समय बाद निधि अग्रवाल ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था और कहा था कि वह और राहुल केवल बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

पढ़ें: क्या इस क्रिकेटर को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी ? सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहें

विज्ञापन
kl rahul dating alia bhatt best friend akansha ranjan now cricketer break silence
आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल का नाम सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ भी जुड़ चुका है। आकांक्षी रंजन ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें केएल राहुल, अथिया शेट्टी और आकांक्षा एक साथ नजर आए थे। जिसके बाद कहा गया कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी बीती फरवरी से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं जब दोनों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed