फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suraj Namibar: पहली नजर में ही सूरज को देख दिल हार बैठी थीं मौनी रॉय, ऐसे में तय किया दोस्ती से शादी तक का सफर

Tue, 09 Aug 2022 11:00 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 09 Aug 2022 11:00 AM IST
सार

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अपनी खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। नागिन फेम अभिनेत्री के लिए हर किसी का दिल धड़कता है, लेकिन अभिनेत्री का दिल तो सिर्फ एक इंसान के लिए धड़का और वह है उनके पति सूरज नांबियार।

विज्ञापन
Know about actress Mouni roy and suraj nambiar on his birthday
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : social media

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अपनी खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। नागिन फेम अभिनेत्री के लिए हर किसी का दिल धड़कता है, लेकिन अभिनेत्री का दिल तो सिर्फ एक इंसान के लिए धड़का और वह है उनके पति सूरज नांबियार। सूरज हर साल 9 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में मौनी के हमसफर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि कौन हैं सूरज नांबियार और मौनी रॉय संग उनकी लव स्टोरी के बारे में-

Know about actress Mouni roy and suraj nambiar on his birthday
मौनी रॉय,सूरज नांबियार - फोटो : insta

सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में एक जैन परिवार में हुआ था। अपनी शुरुआती पढ़ाई यहीं से पूरी करने के बाद उन्होंने आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग की। इसके अलावा उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इन्वेस्टमेंट साइंस एंड इंटरनेशनल मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई पूरी की है। पेशे से एक बैंकर होने के साथ ही सूरज एक सफल बिजनेसमैन भी है और फिलहाल दुबई में रहते हैं। 

Know about actress Mouni roy and suraj nambiar on his birthday
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : social media

मौनी और सूरज की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में ही हुई थी। सूरज नांबियार को देखते ही अभिनेत्री मौनी रॉय अपना दिल हार बैठे थे। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दियाय. अभिनेत्री ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्हें अक्सर सूरज के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि अभिनेत्री ने साल 2021 में अपने अपनी एक पोस्ट के जरिए इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about actress Mouni roy and suraj nambiar on his birthday
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

अभिनेत्री ने इसी साल जनवरी में अपने लंबे रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड सूरज नाम नांबियार के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उन्होंने गोवा में सूरज के साथ सात फेरे लिए थे। अपनी शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed