सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Filmography: नेपोटिज्म को लेकर चर्चा में आलिया भट्ट, जानिए कैसा रहा अभिनेत्री का अब तक का फिल्मी सफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Jul 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
know about Alia Bhatt bollywood film during nepotism debate
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) और वंशवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद कई सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होने की बात को कबूला है। वहीं जब भी नेपोटिज्म को लेकर बहस होती है तो बॉलीवुड के कुछ स्टार किड हमेशा से संघर्ष करके आए सितारों के निशाने पर होते हैं। इनमें से एक आलिया भट्ट भी हैं। आलिया भट्ट एक स्टार किड हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की था। करण जौहर की फिल्मों में काम करने और स्टार किड होने की वजह से बहुत बार उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको आलिया भट्ट की फिल्मों के जरिए बताते हैं कि उनका अबतक का फिल्मी सफर कैसा रहा है। एक नजर आलिया भट्ट की शानदार फिल्मों पर...

Trending Videos
know about Alia Bhatt bollywood film during nepotism debate
फिल्म- स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- स्टूडेंट ऑफ द ईयर
यह आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म है। आलिया भट्ट ने साल 2012 में करण जौहर की इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे। बता दें कि ये वरुण और सिद्धार्थ की भी डेब्यू फिल्म थी। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए आलिया भट्ट को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर में नामाकंन भी मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Alia Bhatt bollywood film during nepotism debate
फिल्म- हाइवे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- हाईवे
यह आलिया भट्ट की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को फिल्मफेयर क्रिटिक्स च्वाइस बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। फिल्म हाईवे का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। 

know about Alia Bhatt bollywood film during nepotism debate
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- उड़ता पंजाब 
यह फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। फिल्म उड़ता पंजाब के लिए आलिया भट्ट को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। 

विज्ञापन
know about Alia Bhatt bollywood film during nepotism debate
फिल्म- डियर जिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- डियर जिंदगी
इस फिल्म में आलिया भट्ट बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। फिल्म डियर जिंदगी के लिए भी आलिया भट्ट को फिल्मफेयर में नॉमिनेशन मिला था। इस फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था। फिल्म डियर जिंदगी साल 2016 में आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed