मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। एकता कपूर और उनकी कंपनी बालाजी प्रोडक्शन के खिलाफ अब अमृतसर की एक अदालत में याचिका दर्ज हुई है। इतना ही नहीं इस मामले में एकता कपूर के माता-पिता का नाम भी दर्ज किया गया है। यह याचिका एकता कपूर के खिलाफ पंजाब के मशहूर गायक बलजीत सिंह ने दर्ज करवाई है।
फिर मुश्किलों में आईं एकता कपूर, अब उनके प्रोडक्शन हाउस का बालाजी नाम होने पर दर्ज हुई याचिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलजीत सिंह ने अमृतसर की एक अदालत में एकता कपूर और उनकी कंपनी बालाजी प्रोडक्शन के खिलाफ चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की है। बलजीत सिंह ने याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया है कि एकता कपूर ने एक वेब सीरीज के द्वारा भारतीय सेना का मजाक उड़ाया है। अदालत ने बलजीत सिंह की याचिका दर्ज कर ली है। हालांकि सुनवाई की तारीख अभी निर्धारित नहीं की है।
वकील प्रकाश दीप कौर ने बताया कि उनके मुवक्किल गायक बलजीत सिंह ने एकता कपूर, उनके पिता जितेन्द्र कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ अमृतसर के मजीठा रोड थाने में एक शिकायत भी दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एकता कपूर को बालाजी प्रोडक्शन का नाम बदलकर कोई और नाम रख लेना चाहिए। बलजीत का कहना है कि बालाजी का मतलब श्री हनुमान जी है और इस नाम के बैनर तले अश्लीलता फैलाना समाज के खिलाफ है।
गायक बलजीत ने हिंदू संगठनों से भी आह्वान किया है कि एकता कपूर प्रोडक्शन के खिलाफ आगे आएं और अपनी आवाज बुलंद करें। इस तरह के रवैये को किसी सूरत में सहन न करें। इससे पहले बीते दिनों बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ और कुछ अन्य लोगों ने एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के सीजन 2 के एक सीन पर कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि वेब सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया और अश्लीलता फैलाने की कोशिश की गई है।
इतना ही नहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए एकता कपूर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। कुछ आसामाजिक तत्वों ने उन्हें जान से मारने और दुष्कर्म करने तक की धमकी दी थी। हिंदुस्तानी भाऊ ने तो उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर तक दर्ज करवाई थी। हालांकि तमाम विरोध को देखते हुए एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज से विवादित सीन को हटाने की बात कही थी।
पढ़ें: बाइस्कोप: राम तेरी गंगा मैली के इस राइटर ने दिखाया क्रांतिवीर में कमाल, नाना को दिलाया नेशनल अवार्ड