सब्सक्राइब करें

एक शख्स के जनाजे में बजा था 'खई के पान बनारस वाला', किस्से को सुन कल्याणजी आनंदजी को भी आ गई थी शर्म

प्रतीक्षा सिंह राणावत Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Know Some Unknown Facts About Amitabh Bachchan Starrer Khai Ke Paan Banaras Wala By Kalyanji Anandji
इतिहास का पर्दा- कल्याणजी, आनंदजी - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बॉलीवुड में अक्सर संगीतकार जोड़ियां खूब हिट रहती हैं। चाहें बात आज की करें या पुराने समय की। जैसे विशाल- शेखर, सलीम- सुलेमान, साजिद- वाजिद, लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल और कल्याणजी आनंदजी। बॉलीवुड की इन सभी मशहूर जोड़ियों से हर कोई वाकिफ है। लेकिन आज यहां हम बात करेंगे केवल कल्याणजी आनंदजी की जोड़ी के बारे में। इस जोड़ी के एक सुपरहिट गाने से जुड़ा किस्सा आपको बताते हैं...

Trending Videos
Know Some Unknown Facts About Amitabh Bachchan Starrer Khai Ke Paan Banaras Wala By Kalyanji Anandji
कल्याणजी आनंदजी - फोटो : फाइल फोटो

कल्याणजी आनंदजी ने यूं तो बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने दिए हैं। उनके गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं। लेकिन इस जोड़ी का एक गाना ऐसा था जो तब भी सुपरहिट था और आज भी सुपरहिट है। ये गाना है अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का 'खई के पान बनारस वाला'। इस गाने की प्रसिद्धि आज भी खूब है। आज तक लोग इसे गुनगुनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Some Unknown Facts About Amitabh Bachchan Starrer Khai Ke Paan Banaras Wala By Kalyanji Anandji
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

'खई के पान बनारस वाला' गाना अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। इस गाने ने खूब प्रसिद्धि हासिल की थी। गाने से जुड़ा एक रोचक किस्सा कल्याणजी आनंद जी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था। इस किस्से को सुनाते हुए उन्होंने बताया था कि उन्हें इसे सुनकर खुद शर्म आ जाती है। एक इंटरव्यू के दौरान जब दोनों से पूछा गया कि, एक गाना आपका (खई के पान बनारस वाला) ऐसा हिट हुआ था कि उसने अगले पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। उसके बारे में क्या कहेंगें?

Know Some Unknown Facts About Amitabh Bachchan Starrer Khai Ke Paan Banaras Wala By Kalyanji Anandji
कल्याणजी आनंदजी

इस सवाल का जवाब देते हुए कल्याणजी आनंदजी हंसते हुए बोले, 'इस गाने से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जिसे सुनकर हमें शर्म आ जाती है। एक व्यक्ति था इलाहाबाद का रहने वाला। उसे ये गाना इतना पसंद था कि वो हमेशा हर समय इसी गाने को सुनता रहता था। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी मौत के समय वसीयत में लिखा कि जब भी मेरी मौत होगी तो मेरे जनाजे के साथ इस गाने को बजाया जाए। और ऐसा हुआ भी, उस व्यक्ति के जनाजे में ये गाना बजाया गया।'

विज्ञापन
Know Some Unknown Facts About Amitabh Bachchan Starrer Khai Ke Paan Banaras Wala By Kalyanji Anandji
मो. रफी के साथ कल्याणजी आनंदजी - फोटो : सोशल मीडिया

कल्याणजी आनंदजी ने हमेशा ट्रेंड के हिसाब से फिल्मों में संगीत दिया। लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता था तो वो फोक और क्लासिकल संगीत पर जरूर काम किया करते थे। उनका मानना था कि क्लासिकल और फोक, संगीत का निचोड़ है। उन्हें केवल चार से पांच मिनट मिलते थे और उसमें भी वो फोक और क्लासिकल का तड़का लगा दिया करते थे। उनका मानना था कि इसके बिना कोई भी गीत पूरा नहीं होता।

पढें: हिंदी सिनेमा का एक ऐसा विलेन, जिसने अपनी आंखों से ही लोगों के जेहन में खौफ भर दिया था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed