फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा पुरुषों से प्यार कर इस हीरोइन ने मचाया था 'गदर', चौथे वाले के साथ तो हद ही पार कर दी

Sat, 09 Jun 2018 08:56 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
know about ameesha patel affairs with vikram bhatt and others
अमीषा पटेल

अपनी पहली ही फिल्म और एक्टिंग से बॉलीवुड में 'गदर' मचाने वाली अमीषा पटेल पिछले 5 साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं । जब अमीषा ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' को 100 से ज्यादा अवॉर्ड मिले थे । अमीषा ने बॉलीवुड के अलावा कुछ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है ।

know about ameesha patel affairs with vikram bhatt and others
ameesha patel

जब अमीषा को 'कहो ना प्यार है' ऑफर की गई थी तब उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था । वो यूएस में आगे पढ़ाई करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था । फिर ये फिल्म करीना कपूर को ऑफर की गई । वहीं किसी वजह से करीना ने कुछ दिन बाद ही यह फिल्म छोड़ दी थी । इसके बाद ये ऑफर फिर से अमीषा के पास पहुंच गया ।

know about ameesha patel affairs with vikram bhatt and others
अमीषा पटेल

इस बार अमीषा ने फिल्म के लिए हां कर दी और बॉलीवुड को साल की सबसे बड़ी हिट दी । इसके बाद साल 2001 में एक और गजब की फिल्म देकर तहलका मचा दिया था । जिसका नाम था 'गदरः एक प्रेम कथा' । इस फिल्म के लिए अमीषा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था । इसके बाद अमीषा ने साल 2002 में तीन फ्लॉप फिल्में दीं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about ameesha patel affairs with vikram bhatt and others
अमीषा पटेल

इसमें 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'क्या यही प्यार है' और 'क्रांति' जैसी फिल्में शामिल थीं । एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अमीषा की मुलाकात डायरेक्टर विक्रम भट्ट से हुई थी । पहली बार में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे । विक्रम शादीशुदा थे और अमीषा से 8 साल बड़े थे । खबरें तो ये भी आने लगी थीं कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे । दोनों का अफेयर 5 साल तक चला था । कहा जाता है कि विक्रम के साथ अफेयर की वजह से ही उनका करियर बर्बाद हो गया ।

विज्ञापन
know about ameesha patel affairs with vikram bhatt and others
अमीषा पटेल

इसके बाद साल 2008 में अमीषा की मुलाकात लंदन बेस्ड बिजनेसमैन कानव पुरी से हुई । दोनों ने जल्द ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया । इसके बाद साल 2010 में अमीषा ने कानव से ब्रेकअप कर लिया था । ऐसा उन्होंने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए किया था । इसकी जानकारी अमीषा ने खुद टि्वटर पर दी थी ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed