{"_id":"5ab3bec84f1c1bbd758b6e2f","slug":"know-about-bollywood-actor-suneil-shetty-fitness-secrets-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिटनेस में किसी से पीछे नहीं सुनील शेट्टी, 25 साल से पहन रहे 28 इंच की जीन्स, सिर्फ खाते हैं यह चीज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिटनेस में किसी से पीछे नहीं सुनील शेट्टी, 25 साल से पहन रहे 28 इंच की जीन्स, सिर्फ खाते हैं यह चीज
Fri, 23 Mar 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Suneil Shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कुछ एक्टर अपनी फिट पर्सनैलिटी को लेकर जाने जाते हैं। चाहे उसमें अक्षय कुमार हो या फिर आमिर खान। लेकिन इस कड़ी में एक नाम और शामिल हैं जो बॉलीवुड में एट्री करने से लेकर आज तक अपने आपको फिट रखने में किसी से पीछे नहीं रहा है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के फिटमैन सुनील शेट्टी की....
2 of 6
Suneil Shetty
फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ सुनील शेट्टी के एक बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सुनील ने मलयालम,तमिल और हिंदी फिल्मों बखूबी काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि पिछले 25 सालों से सुनील में एक चीज आज भी वैसी की वैसी है।
3 of 6
Suneil Shetty
दरअसल, सुनील शेट्टी ने खुद को इतना मेनटेन किया हुआ है कि वह पिछले 25 सालों से 28 इंच की कमर की पेंट पहन रहे हैं। सुनील ने इस फिटनेस को कायम रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का यह बड़ा राज। बता दें कि सुनील सुबह 5 बजे उठकर दो घंटे कसरत करते हैं। पहला एक घंटा वो योग और प्राणायाम को देते हैं। जबकि अगले 45 मिनट वो जिम में पसीना बहाते नजर आते हैं। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शो की कई फोटोज भी शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Suneil Shetty
56 वर्षीय सुनील शेट्टी इन तस्वीरों में काफी हॉट और कूल नजर आ रहे है। लेकिन इन फोटो को देखकर बिल्कुल भी यकीन नहीं होता कि वह 56 साल के हैं। उनका बॉडी एंगल आज के नौजवानों को भी मात देता है। बता दें कि फिटनेस के मामले में सुनील ने कभी कोई ढील नहीं छोड़ी और कभी जिम जाना नहीं छोड़ा। सुनील हमेशा से हेल्दी खाना खाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Ahan Shetty
सुनील का कहना है कि वह हमेशा घर का खाना खाते हैं। उनके खाने में काफी भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन शामिल होता है। लेकिन जंक फूड और तले हुए खाने को वह छूते तक नहीं हैं। बता दें कि सुनील लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के कारण बॉलीवुड से दूरी बना रहे हैं। लेकिन अब उनका बेटा फिल्मों में आने की तैयारी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।