{"_id":"5c35edc1bdec2256cd7e24ef","slug":"know-about-kalki-koechlin-and-anurag-kashyap-married-life-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल्कि के प्यार में हद से गुजर गए थे अनुराग, आखिर कैसे बने उनकी जिंदगी के विलेन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल्कि के प्यार में हद से गुजर गए थे अनुराग, आखिर कैसे बने उनकी जिंदगी के विलेन?
Thu, 10 Jan 2019 07:46 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 10 Jan 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
kalki koechlin and anurag kashyap
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और निर्देशक अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्की केकलां आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुराग कश्यप के साथ कल्की केकलां काफी समय तक साथ रहीं। इस दौरान उनकी शादी और फिर तलाक की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। कल्की केकलां के जन्मदिन के अवसर पर आइए आपको बताते हैं अनुराग कश्यप के साथ उनकी शादी और तलाक के बारे में।
Anurag Kashyap
- फोटो : file photo
कल्कि के साथ अनुराग की शादी के चर्चों ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। देव डी फिल्म की रिलीज के वक्त से अनुराग और कल्कि एक साथ वक्त बिताया करते थे। 6 महीने के शूट के दौरान अनुराग उन्हें डेट पर ले जाते थे। इसके बाद अनुराग को इस बीच उनसे बहुत प्यार हो गया था।
Kalki Koechlin
- फोटो : Instagram
कल्कि को भी उनके साथ रहना अच्छा लगता था पर खुले विचारों की न होने के कारण कल्कि कुछ भी नहीं कह पाती थी। कल्कि थियेटर के साथ जुड़ी हुई थी। अनुराग कश्यप कल्कि के हर प्ले में उनको देखने आते थे। धीरे-धीरे कल्कि का लगाव भी अनुराग की तरफ बढ़ता गया और दोनों एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ गए। इसके बाद दो साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्कि कोचलिन
- फोटो : file photo
कल्कि का कहना है कि अनुराग को कोई भी प्रभावित कर सकता है। वो दूसरों की बात ज्यादा सुनते हैं। दूसरों के कुछ भी कहने से वो तुरंत अपना फैसला बदल लेते थे जो कि कभी-कभी गलत साबित होता था। कल्कि के अनुसार अनुराग को जल्दी गुस्सा आ जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों के अलग होने के पीछे भी अनुराग का गुस्सा ही बड़ा कारण है। वो ऐसे व्यक्ति हैं जो सारा दिन अपने काम में लगे रहते हैं और इस वजह से ही दोनों में दूरियां बढ़ने लगीं थीं।
विज्ञापन
कल्कि कोएचलिन
- फोटो : Twitter
अनुराग को किसी भी बात पर ज्यादा देर तक बहस करना पसंद नहीं था और कल्कि की बॉलीवुड से जुड़ी कई बातों पर अनुराग से जबरदस्त बहस हो जाती थी। उनकी कुछ हरकतें कल्कि को परेशान करती थीं। कल्कि का कहना है कि दोनों को एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लेने में काफी वक्त लगा। वो एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे लेकिन ये आसान नहीं था, पर काम पर ध्यान देना बेहद जरूरी था। इसके लिए एक बड़े-फैसले की जरूरत थी।