सब्सक्राइब करें

कभी दो वक्त की रोटी के लिए तरसने वालीं भारती आज हैं करोड़ों की मालकिन, जीती हैं लग्जरी लाइफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 21 Dec 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
4
Know about Laughter queen Bharti Singh lavish lifestyle and net worth
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो

सिर्फ पुरुष ही कॉमेडी कर सकते हैं...जैसी रुढ़िवादी मानसिकता को तोड़ने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने इस साल काफी सुर्खियां बटोरीं। भारती अपनी कॉमेडी के चलते हर किसी की फेवरेट बन चुकी हैं। ऐसे में इस साल भारती का नाम ड्रग्स मामले में सामने आने से फैंस को काफी हैरानी हुई है। भारती और उनके पति हर्ष पर गांजे के सेवन का आरोप था और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें और हर्ष को जमानत मिल चुकी है।

Trending Videos
Know about Laughter queen Bharti Singh lavish lifestyle and net worth
भारती सिंह - फोटो : Social Media

भारती की कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है। पुरुषों से भरे मंच पर भारती ने लोगों को हंसाया भी है और अपना नाम भी कमाया है। लॉफ्टर क्वीन कहीं जाने वाली भारती आज घर-घर में फेमस हैं। 36 साल की भारती आज करोड़ों के बंगले की मालकिन हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Laughter queen Bharti Singh lavish lifestyle and net worth
भारती सिंह - फोटो : Instagram

भारती का बचपन बेहद ही तंगहाली में गुजरा था। अपनी मां और भाई-बहनों के साथ भारती एक ही कमरे में रहती थी। उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष झेला, लेकिन कभी हार नहीं मानी और आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। कभी एक कमरे में पूरे परिवार के साथ रहने वाली भारती आज एक शानदार घर में रहती हैं। उनके घर को एक मशहूर डिजाइनर ने डिजाइन किया है।
 

Know about Laughter queen Bharti Singh lavish lifestyle and net worth
भारती सिंह - फोटो : Instagram

कुछ समय पहले ही भारती ने नया घर लिया है, जिसमें दो बेडरूम हैं। भारती के इस घर में दीवारों के रंग बेहद ही खास हैं। उनका डाइनिंग एरिया और सिटिंग एरिया एल शेप का है। उन्होंने अपने घर को बेहद ही शानदार ढंग से बनवाया है। इतना ही नहीं भारती के पास कई कीमती गाड़ियां हैं जिसमें ऑडी से लेकर मर्सिडीज शामिल है।

4 - 4
विज्ञापन
Know about Laughter queen Bharti Singh lavish lifestyle and net worth
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि भारती ने राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत कॉमेडी सर्कस से हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता अचानक से प्यार में बदल गया और फिर दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग कर लीं। हर्ष भारती का बेहद ख्याल रखते हैं। कमाई और शोहरत के मामले में भारती हर्ष से कहीं ज्यादा आगे हैं, लेकिन हर्ष ने इस बात का असर कभी भी अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed