फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है पाकिस्तान का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर, एक फिल्म की लेता है इतनी फीस

Thu, 27 Jun 2019 10:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 27 Jun 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
know about Pakistani actor Shaan Shahid is Highest Paid Actor Of Pakistan
शान शाहिद - फोटो : file photo
शान शाहिद पाकिस्तान के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं। बेशक शान शाहिद को भारत में लोग उतना नहीं जानते जितना कि फवाद खान, माहिरा खान और आतिफ असलम जैसे बाकी पाकिस्तानी कलाकारों को जानते हैं, लेकिन शान शाहिद भी पॉपुलैरिटी में इन लोगों से कम नहीं हैं।
know about Pakistani actor Shaan Shahid is Highest Paid Actor Of Pakistan
शान शाहिद - फोटो : file photo
शान शाहिद को पाकिस्तान का रॉबर्ट डी नीरो कहा जाता है। शान शाहिद करीब दो दशकों से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने करीब 500 फिल्मों में काम किया जिनमें 'बुलंदी', 'खुदा के लिए' और 'वार' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
 
know about Pakistani actor Shaan Shahid is Highest Paid Actor Of Pakistan
शान शाहिद - फोटो : file photo
उर्दू के अलावा शान शाहिद ने पंजाबी फिल्मों में भी अपना टैलेंट दिखाया। शान शाहिद एक हरफनमौला स्टार हैं। वो ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि लेखन से लेकर मॉडलिंग और डायरेक्शन में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। आज शान शाहिद पाकिस्तान के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about Pakistani actor Shaan Shahid is Highest Paid Actor Of Pakistan
शान शाहिद - फोटो : file photo
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो एक फिल्म के लिए वो 50 लाख रुपए से ज्यादा फीस लेते हैं। इसके अलावा विज्ञापनों से भी उनकी अच्छी-खासी कमाई है। शान शाहिद का कद आज इतना ऊंचा है कि वो हर बड़े ब्रांड की पहली पसंद हैं। कई बड़े ब्रांड आज शान शाहिद के पास हैं।
विज्ञापन
know about Pakistani actor Shaan Shahid is Highest Paid Actor Of Pakistan
शान शाहिद - फोटो : file photo
जहां लोग पाकिस्तानी स्टार फवाद खान के फैन हैं वहीं शान शाहिद फवाद को कड़ी टक्कर देते हैं। दो दशक में कोई भी स्टार शान शाहिद के स्टेटस को हिला नहीं पाया है। फवाद खान की तरह शान शाहिद को भी बॉलीवुड से ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed