{"_id":"5dc521918ebc3e5b26123636","slug":"know-about-ramanand-sagar-ramayan-arun-govil-before-ayodhya-verdict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राम' बनने के लिए अरुण गोविल ने छोड़ी थी ये बुरी लत, बाद में लोग 'भगवान' मान करने लगे थे पूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राम' बनने के लिए अरुण गोविल ने छोड़ी थी ये बुरी लत, बाद में लोग 'भगवान' मान करने लगे थे पूजा
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना चुका है। ये देश के गंभीर मुद्दों में से एक रहा है। ऐसे में हम आपको उस अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर राम के किरदार से काफी सुर्खियां बटोरीं। यूं तो छोटे पर्दे पर धार्मिक ग्रंथ रामायण को कई बार अलग-अलग अंदाज के साथ प्रसारित किया गया है, लेकिन टेलीविजन की दुनिया में सबसे अच्छी रामायण और टीवी पर बेहतरीन राम का किरदार करने वाले की बात होती है तो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल का नाम सबकी जुबान पर आता है। उस रामायण में जितने भी पात्र थे उनको आज तक भुलाया नहीं जा सका है।
2 of 5
Arun Govil
राम को जानने और समझने के लिए जितने लोगों ने रामायण नहीं पढ़ी उससे कहीं ज्यादा लोगों ने उन्हें टीवी पर देखा। भगवान राम की छवि में टीवी पर पहली बार अरुण गोविल ही नजर आए थे। रामानंद सागर का बहुचर्चित शो 'रामायण' में राम का किरदार निभाना कोई आसान बात नहीं थी। अरुण गोविल को इसके लिए कई चीजों का त्याग करना पड़ा था।
3 of 5
Arun Govil
- फोटो : file photo
दरअसल उस दौर में इतने बड़े बजट के सीरियल को रामानंद सागर प्रोड्यूस कर रहे थे। सीरियल में राम का किरदार हासिल करना अरुण गोविल के लिए आसान नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने बताया था कि कैसे ऑडिशन में रामानंद सागर ने पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। क्योंकि रामानंद सागर का ऐसा मानना था कि भगवान राम जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है ऐसे किरदार को परदे पर निभाने वाले इंसान में कोई भी बुरी आदत नहीं होनी चाहिए। लेकिन अरुण गोविल को सिगरेट पीने की लत थी। लिहाजा इस रोल को पाने के लिए अरुण ने सिगरेट की लत को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arun Govil
- फोटो : social media
भगवान राम का किरदार निभाते निभाते अरुण ने हमेशा के लिए सिगरेट का साथ छोड़ दिया। रामायण के अलावा अरुण ने 'इतनी सी बात' 'श्रद्धांजलि' 'जियो तो ऐसे जियो' 'सावन को आने दो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। राम का किरदार कर दर्शकों के दिल में राम बनकर बस जाने वाले अरुण ने अब खुद को अभिनय से दूर कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
Arun Govil
- फोटो : social media
रामायण में अरुण गोविल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उस दौरान दर्शक घरों में उनके पोस्टर लगाया करते थे। उनकी पूजा करने लगे थे। वो जहां जाते लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो जाते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि कई बार शूटिंग के दौरान भी लोग उनसे मिलकर अपनी मुसीबतें सुनाने लगते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।