{"_id":"6391b5a432a20d17c672d996","slug":"know-about-rhea-chakraborty-rumoured-boyfriend-bunty-sajdeh-who-is-also-ex-boyfriend-of-sonakshi-and-sushmita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: कौन हैं रिया के नए बॉयफ्रेंड बंटी? अभिनेत्री से पहले सोनाक्षी-सुष्मिता संग भी जुड़ा है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Chakraborty: कौन हैं रिया के नए बॉयफ्रेंड बंटी? अभिनेत्री से पहले सोनाक्षी-सुष्मिता संग भी जुड़ा है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 08 Dec 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रिया चक्रवर्ती, बंटी सजदेह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद खूब सुर्खियों में रहा है। सुशांत की मौत के कुछ समय पहले अभिनेत्री उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। जिसके बाद अभिनेता के परिवार वालों ने रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया था। इसके लिए रिया को सोशल मीडिया पर खूबस ट्रोल भी किया गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर से प्यार हो गया है। रिया को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ता देख उनके फैंस काफी खुश हैं।
2 of 4
बंटी सजदेह और सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया के लकी मैन का नाम बंटी सजदेह है। बंटी सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं। दोनों इसी साल रिलेशनशिप में आए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। बंटी का नाम बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। बता दें कि रिया से पहले बंटी शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं। इसके अलावा उनका नाम दीया मिर्जा और नेहा धूपिया के साथ भी जुड़ चुका है।
3 of 4
बंटी सजदेह, युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इतनी ही नहीं बंटी सजदेह मनोरंजन और स्पोर्ट्स की बड़ी-बड़ी मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक हैं, यही वजह है कि उनकी पहचान एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स दोनों में है। रिया चक्रवर्ती संग रिलेशनशिप में आने से पहले उनकी शादी हो चुकी है। बंटी ने साल 2009 में गर्लफ्रेंड अंबिका चौहान संग गोवा में शादी रचाई थी। हालांकि कुछ साल के बाद दोनों का तलाक भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बंटी सजदेह, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बंटी की कई क्रिकेटर्स संग अच्छी दोस्ती है। वह विराट कोहली, युवराज सिंह, केएल राहुल के काफी करीब हैं। वह अक्सर इन सितारों को साथाा सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंटी की सबसे अच्छी दोस्ती विराट कोहली के साथ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।