सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जब शम्मी कपूर ने सिंदूर की जगह लिपस्टिक से भर दी थी गीता बाली की मांग, मशहूर है ये किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 18 Oct 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Know About Shammi Kapoor and Geeta Bali Love Story on Actors Birthday
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का नाम लेते ही बस मुंह से एक ही शब्द निकलता है 'याहू'। श्म्मी ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने भारतीय अभिनेताओं के बीच डांस का चलन शुरू किया था। शम्मी कपूर वैसे तो कपूर खानदान के सबसे चहेते और लाडले बेटे थे। उनका पालन पोषण भी राजकुमारों की तरह हुआ है। लेकिन शम्मी की लव लाइफ बेहद अलहदा थी। शम्मी कपूर ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी गीता बाली के साथ उनका एक किस्सा बेहद मशहूर है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं शम्मी और गीता से जुड़ा एक खास किस्सा...

Trending Videos
Know About Shammi Kapoor and Geeta Bali Love Story on Actors Birthday
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : फाइल फोटो

गीता बाली और शम्मी कपूर के बीच प्यार शूटिंग के सेट पर पनपा था। लेकिन गीता ने कुछ समय तक शम्मी से केवल इनकार ही किया। साल 1955 में रानीखेत में 'रंगीन रातें' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी के साथ दोनों के बीच प्यार की हवा चली। उसी दौरान शम्मी कपूर ने गीता को प्रोपोज किया। लेकिन गीता उन्हें मना करती रहीं। शम्मी उनसे रोज पूछा करते थे कि 'तुम मुझसे प्यार करती हो? इसपर गीता हर बार ना कहती लेकिन एक बार हां कह दिया। इसके बाद गीता ने कहा चलो शादी करते हैं अभी। यह सुनकर शम्मी चौंक उठे, शादी और अभी, कैसे? गीता ने कहा जैसे जॉनी वॉकर ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Shammi Kapoor and Geeta Bali Love Story on Actors Birthday
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद वह जॉनी के पास गए और बोले हमे प्यार हो गया है और शादी करना चाहते हैं। ये सुनने के बाद जॉनी बोले 'मैं मुसलमान हूं मस्जिद जाकर शादी की थी और तुम दोनों मंदिर जाओ और शादी कर लो।' दोनों मंदिर गए और शादी कर ली। मजेदार बात यह थी कि गीता की मांग भरने के लिए शम्मी जल्दबजी में सिंदूर ले जाना ही भूल गए। ऐसे में गीता ने अपने बैग में से लिपस्टिक निकालकर दी फिर शम्मी ने उनकी मांग भरी।

Know About Shammi Kapoor and Geeta Bali Love Story on Actors Birthday
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : फाइल फोटो

दोनों शादी के बाद बेहद खुशी- खुशी रहते थे। दोनों के दो बच्चे भी हुए। लेकिन शादी के महज 10 साल बाद 1965 में गीता को चेचक हो गए। जिससे उनकी मौत हो गई। गीता की मौत का गम शम्मी के लिए बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल था। गीता की मौत से शम्मी टूट से गए थे। इसकी वजह से उनका वजन बढ़ना शुरू हो गया और असर उनकी फिल्मों में भी देखने को मिला।

विज्ञापन
Know About Shammi Kapoor and Geeta Bali Love Story on Actors Birthday
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : फाइल फोटो

ऐसे में कोई रास्ता ना मिलने पर शम्मी ने गीता की मौत के चार साल बाद नीला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। नीला ने भी शम्मी को हां कह दिया। लेकिन शम्मी ने नीला के सामने शादी के लिए एक शर्त रखी। ये शर्त थी कि नीला को गीता और शम्मी के दोनों बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार देना होगा और देखभाल करना होगी। उनसे कहा गया कि तुम कभी मां नहीं बनोगी। नीला ने ये शर्त मान ली और शम्मी से शादी कर ली।

पढ़ें: सद्गुरू जग्गी वासुदेव से मिले हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, तस्वीरें हो रहीं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed