सब्सक्राइब करें

Cricket Based Movies: क्रिकेट पर आधारित इन फिल्मों में नहीं चला मेकर्स का 'बल्ला', बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हुईं फ्लॉप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 23 Apr 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
know about these cricket based flop bollywood films
क्रिकेट पर फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं है। शायद ही यहां का कोई गली, मोहल्ला, धर्म और मजहब हो जिसमें क्रिकेट की दीवानगी न दिखती हो। इसीलिए क्रिकेट से बॉलीवुड का भी प्यार काफी पुराना रहा है। समय-समय पर बॉलीवुड में बहुत सी क्रिकेट पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं। जिनमें से कुछ फिल्में ही हिट रही हैं, बाकी ज्यादातर फ्लॉप हुई हैं। करीब 20 साल पहले आमिर खान ने फिल्म लगान के जरिए बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी। लगान की जबरदस्त सफलता के बाद तो हिंदी सिनेमा में क्रिकेट का जुनून इस कदर सवार हुआ कि कई फिल्ममेकर्स ने इसपर तमाम फिल्में बना डालीं।

Trending Videos
know about these cricket based flop bollywood films
क्रिकेट पर फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले 20 साल में तकरीबन 18 क्रिकेट पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें से लगभग 6 फिल्में ही सफल रही हैं। पिछले साल रणवीर सिंह की फिल्म '83' हो या फिर कुछ दिनों पहले रिलीज हुई 'कौन प्रवीण तांबे' ये फिल्में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' भी 22 अप्रैल को ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। तो चलिए आज हम आपको सफल नहीं बल्कि क्रिकेट पर आधारित फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about these cricket based flop bollywood films
कौन प्रवीण तांबे ट्रेलर - फोटो : social media

कौन प्रवीण तांबे
श्रेयस तलपड़े की फिल्म कौन प्रवीण तांबे कुछ दिनों पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए श्रेयस तलपड़े को तो खूब तारीफ मिली थी, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। दरअसल ये फिल्म क्रिकेटर प्रवीण तांबे पर आधारित है। प्रवीण तांबे वह खिलाड़ी थे जिन्होंने उस उम्र (41 साल) में अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की जब ज्यादातर खिलाड़ी अपना करियर खत्म करने के दौर में होते हैं।

know about these cricket based flop bollywood films
रणवीर सिंह, कपिल देव - फोटो : social media

83
ये फिल्म कपिल देव की बायोपिक थी। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कपिल देव का रोल किया था। ये फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है। कोरोना काल के बाद रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए ये फिल्म फ्लॉप हो गई। 3400 स्क्रीन्स मिलने का बाद भी 83 ने मात्र 193.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
know about these cricket based flop bollywood films
अजहर - फोटो : फाइल

अजहर
ये फिल्म पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर आधारित है। इस फिल्म में उनके जीवन से जुड़ी कन्ट्रोवर्सीज को ज्यादा तवज्जो दी गई है। अजहर में इमरान हाशमी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभाया था। 38 करोड़ में बनी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 33.16 करोड़ रुपये ही कमाई हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed