फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी ही नहीं इन सुपरहिट हीरोइन की भी कम उम्र में हुई थी मौत, ये थे कारण

Sun, 04 Mar 2018 11:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
know about these young bollywood actress who died early to age
Sridevi
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी केअचानक दुनिया छोड़कर चले जाने पर गम का माहौल छाया हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री के हर स्टार के चेहरे पर इस दुखभरी घड़ी में बड़ी मायूसी छाई हुई है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई बड़ी स्टार कम उम्र में अपने चाहनेवालों को अलविदा कह गई हों। चलिए आपको बताते हैं इस कड़ी में शामिल हैं बॉलीवुड की ये मशहूर फीमेल हस्तियां...

मधुबाला (1933-1969)

know about these young bollywood actress who died early to age
Madhubala
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रहीं मधुबाला की। इनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। लेकिन 36 साल की कम उम्र में ही मधुबाला का 24 फरवरी 1969 को निधन हो गया, जो कि बॉलीवुड के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर में महल, अमर, चलती का नाम गाड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म मुगल-ए-आजम में काम किया था। उन्होंने मशहूर गायक किशोर कुमार से 1960 में शादी की थी। 

नूतन (1956-1991)

know about these young bollywood actress who died early to age
Nutan
4 जून 1956 को मुंबई में जन्मी प्रसिद्ध एक्ट्रेस नूतन कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह गई थीं। नूतन की मौत 55 साल की उम्र में 21 फरवरी 1991 को मुंबई में ही हुई थी। यह इत्तेफाक ही है कि नूतन की मौत भी फरवरी में हुई थी। बता दें कि फिल्मों में निगेटिव और कैरेक्टर रोल में नजर आने वाले एक्टर मोनिश उनके इकलौते बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना कुमारी (1933-1972)

know about these young bollywood actress who died early to age
madhubala
सुपरहिट फिल्म 'पाकीजा' से दर्शकों के दिल पर राज करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की भी मौत बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा सदमा साबित हुईं थी। महज 39 साल की उम्र में वे 1972 को स्वर्गवास हो चली थीं। मीना का जन्म मुंबई के दादर में 1 अगस्त 1933 को हुआ था। लेकिन सबसे बड़ी दुख की बात यह थी कि फिल्म 'पाकीजा' के रिलीज होने से एक हफ्ते पहले ही वो दुनिया छोड़ चली थीं। मीना कुमारी ने अपने फिल्मी करियर में साहेब बीवी और गुलाम, जवाब, गोमती के किनारे, मैं भी लड़की हूं और चंदन का पालना जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई थी।
विज्ञापन

गीता बाली (1930- 1965)

know about these young bollywood actress who died early to age
Geeta Bali
इस कड़ी में एक्ट्रेस गीता बाली का भी नाम आता है। गीता मशहूर एक्टर शम्मी कपूर की पत्नी थीं। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म "कॉबलर' से कर दी थी। गीता का जन्म 30 नवंबर 1930 को पाकिस्तान में हुआ था और 34 साल की उम्र में 21 जनवरी 1965 को मुंबई में उनकी मौत चेचक (स्मॉलपॉक्स) से हुई थी। गीता की मौत का शम्मी कपूर को गहरा सदमा पहुंचा था। बता दें कि उन्होंने अपने देवर एक्टर राजकपूर के साथ 1950 में फिल्म 'बावरे नैन' की थी। गीता की शादी 1955 में हुई थी, उस वक्त तक कपूर फैमिली के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed