फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से पहले श्रीदेवी ने कैसे बिताए 24 घंटे, जानिए उस काली रात की पूरी कहानी

Fri, 12 Jul 2019 07:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 12 Jul 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Know all about Last 24 hours of Sridevi
Sridevi - फोटो : file photo

श्रीदेवी (Sridevi) की मौत की खबर ने उनके परिवार वालों और फैंस के दिलों में एक ऐसी खाली जगह छोड़ दी जिसे भर पाना बेहद मुश्किल है। श्रीदेवी को गए हुए भले ही डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन आज भी लोग उनकी फिल्मों को उतने ही चाव से देखते हैं। केरल के डीजीपी ऋषिराज सिंह के दावे ने एक बार फिर से श्रीदेवी की मौत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका दावा है कि श्रीदेवी की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश थी। जानिए आखिर क्या हुआ था उस रात जब हमें छोड़ गई थीं श्रीदेवी। 

Know all about Last 24 hours of Sridevi
Sridevi - फोटो : file photo

श्रीदेवी का जब निधन हुआ उस वक्त दुबई में थीं। यहां वह बोनी और खुशी के साथ एक करीबी रिश्तेदार की शादी में आई थीं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के अंतिम क्षणों के बारे में इंटरव्यू में खुलासा किया था। बोनी कपूर ने कहा था- '24 की सुबह श्रीदेवी ने मैसेज किया 'पापा मैं तुम्हें मिस कर रही हूं।' श्रीदेवी प्यार से बोनी को 'पापा' बुलाती थीं।

Know all about Last 24 hours of Sridevi
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo

बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जवाब में कहा कि 'मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं' श्रीदेवी को नहीं पता था कि बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए शाम की फ्लाइट बुक कर चुके हैं। शाम 6:30 बजे के करीब वे दुबई के होटल पहुंचे थे। श्रीदेवी उन्हें देखकर बहुत खुश हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Last 24 hours of Sridevi
Boney Kapoor on Sridevi`s death - फोटो : file photo

दोनों ने रात को डिनर का प्लान बनाया। बाद में श्रीदेवी फ्रेश होने बाथरूम चली गईं। बोनी कपूर टीवी पर मैच देखने में बिजी हो गए। जब काफी देर तक श्रीदेवी बाथरूम से नहीं निकलीं तो बोनी कपूर डर गए। कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर बोनी ने दरवाजे को धक्का दिया तो श्रीदेवी को बाथटब में पाया। बोनी कपूर आज तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन
Know all about Last 24 hours of Sridevi
Sridevi - फोटो : file photo

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। जैसे ही श्रीदेवी के निधन की खबर मीडिया में आई तो कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा था। दुबई में श्रीदेवी का पोस्टमार्टम हुआ और फिर उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया। इसके बाद 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी को सफेद फूल बहुत पसंद थे इसलिए अंतिम यात्रा के दौरान गाड़ी को सफेद फूलों से ही सजाया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed