{"_id":"5d282ee78ebc3e6cfb086f8b","slug":"pooja-batra-to-urmila-matondkar-8-bollywood-actress-secret-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा बत्रा सहित इन 8 एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, मेघना-सुरवीन ने तो 2 साल बाद बताया था सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा बत्रा सहित इन 8 एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, मेघना-सुरवीन ने तो 2 साल बाद बताया था सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Aarti Chabria, Pooja and Neha Dhupia
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने वाली पूजा बत्रा (Pooja Batra) ने बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह (Nawab Shah) से गुपचुप शादी कर ली है। इस खबर को पूजा की बेस्ट फ्रेंड कश्मीरा शाह ने कंफर्म किया। नवाब ने ईद पर इंस्टाग्राम के जरिए पूजा के साथ अपना रिलेशन कंफर्म किया था । उन्होंने अपनी और पूजा की एक फोटो शेयर की थी । नवाब ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि उन्हें 46 साल बाद अपनी सोलमेट मिली है। हालांकि पूजा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने चोरी छिपे शादी की हो। जानिए उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने गुपचुप शादी की।
2 of 8
Aarti Chabria and Visharad Beedassy
- फोटो : instagram
कई सारी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आरती छाबड़िया (Aarti Chabria) ने 25 जून को विशारद से गुपचुप शादी रचाई। आरती ने पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। शादी के बाद आरती पति संग हनीमून के लिए मालदीव गई थीं। सोशल मीडिया पर आरती ने हनीमून की तस्वीरें शेयर की थीं।
3 of 8
neha dhupia
- फोटो : file photo
अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने भी साल 2018 में गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे ले लिए थे। नेहा ने शादी का खुलासा सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके किया था। शादी के कुछ वक्त बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Meghna Naidu with husband
- फोटो : file photo
'कलियों का चमन' गाने से फेमस होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू (Meghna Naidu) ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर Luis Miguel Reis से गुपचुप शादी कर ली थी। मेघना ने 2 साल तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा। यह बात सिर्फ उनके करीबियों को ही पता थी। मेघना की शादी की खबर वायरल हुई तो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी को कंफर्म किया।
विज्ञापन
5 of 8
urmila
- फोटो : file photo
उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप शादी कर ली थी। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं। हाल ही में उर्मिला ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाईं हालांकि वह चुनाव हार गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।