फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ के समधी राजन नंदा ने इस तरह खड़ा किया था अरबों का साम्राज्य, कपूर खानदान से है सीधा कनेक्शन

Mon, 06 Aug 2018 07:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
know all details about shweta bachchan Father in law rajan nanda
राजन नंदा, अमिताभ बच्चन
बिजनेसमैन राजन नंदा गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां रविवार को उनका निधन हो गया। अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ राजन नंदा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। अमिताभ बच्चन भी ब्रहास्त्र की शूटिंग छोड़ भारत लौट आए।

 
know all details about shweta bachchan Father in law rajan nanda
राजन नंदा
राजन नंदा एस्कॉटर्स ग्रुप के चेयरमैन थे। उनके बेटे निखिल नंदा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एक वक्त एस्कॉटर्स को शीर्ष टू व्हीलर मेकिंग कंपनियों में शुमार करवाने में राजन नंदा की अहम भूमिका रही है।
 
know all details about shweta bachchan Father in law rajan nanda
राजन नंदा
राजन नंदा का बॉलीवुड से सीधा नाता है। वह लेजेंड एक्टर राजकपूर के दामाद थे। राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा से राजन नंदा की शादी 1969 में हुई थी। इतना ही नहीं राजन नंदा के बेटे की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्र्वेता नंदा से हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know all details about shweta bachchan Father in law rajan nanda
राजन नंदा
जिस मेदांता हॉस्पिटल में राजन नंदा का निधन हुआ है। उसी मेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन ने राजन नंदा के एस्कॉर्ट्स समूह के हॉस्पिटल से ही शुरूआत की थी। बाद में नंदा ने साल 2005 में हॉस्पिटल को फोर्टीज के हाथ 5.85 अरब रुपये में बेट दिया था। उस वक्त नंदा की कंपनी भारी कर्ज में डूबी हुई थी। फिलहाल नंदा की कंपनी ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण बनाती है। 
 
विज्ञापन
know all details about shweta bachchan Father in law rajan nanda
राजन नंदा
एस्कॉर्ट्स ग्रुप की राजदूत मोटरसाइकिल को देश के आम आदमी की मोटरसाइकिल बनाने का काम राजन नंदा ने ही किया था। राजन नंदा एस्कॉर्ट फाइनेंस लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। वह जून 2005 से लेकर अगस्त 2006 तक कंपनी के एमडी रहे थे। इसके अलावा वह एस्कॉर्ट कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड के भी चेयरमैन रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed