{"_id":"673cd83c5c2751b7710c88ff","slug":"know-amaran-box-office-collection-day-20-amaran-is-about-to-join-the-200-crore-club-2024-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amaran Box Office Collection Day 20: 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है 'अमरण', जानिए 20वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amaran Box Office Collection Day 20: 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है 'अमरण', जानिए 20वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:01 AM IST
सार
फिल्म अमरण को रिलीज के पहले दिन से ही प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 20वें दिन का रिपोर्ट कार्ड।
विज्ञापन
1 of 5
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कलेक्शन में उतार-चढ़ाव के साथ फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 200 करोड़ की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं या यूं कह लीजिए फिल्म दो सौ करोड़ क्लब में जल्द ही शामिल होने वाली है, तो आइए आपको बताते हैं फिल्म की 20वें दिन की कमाई के बारे में।
2 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
पहले हफ्ते की रिपोर्ट
'अमरण' ने पहले ही दिन 21.4 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन गिरावट के साथ 19.15 करोड़ बटोरे थे। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़कर 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी पहले रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को भारी गिरावट के साथ फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये कमाए और इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये का रहा।
3 of 5
अमरन का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : एक्स @ikamalhaasan
ऐसा रहा दूसरे हफ्ते का कलेक्शन
‘अमरण’ ने नौवें दिन 7.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी तरह फिल्म ने दसवें दिन 14.5 करोड़ रुपये, ग्यारहवें दिन 17 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.7 करोड़ रुपये, 13वें दिन 5 करोड़ रुपये, 14वें दिन 4.4 करोड़ रुपयेका कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमरन
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
तीसरे हफ्ते में ऐसा रहा हाल
15वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसकी बदौलत फिल्म ने दूसरे सप्ताह में कुल 57.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.31 करोड़ रुपये कमाए। इससे फिल्म की कुल कमाई 174.41 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। अपने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को एक बार फिर से उछाल दिखाई और इसने 4.78 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। 18वें दिन 7.75 करोड़ का बिजनेस फिल्म ने किया। वहीं, 19वें दिन फिल्म ने 2.7 करोड़ का कारोबार किया है।
विज्ञापन
5 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
200 करोड़ के क्लब में होने वाली शामिल
फिल्म 'अमरण' ने रिलीज के 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने 20वें दिन लगभग 2.10 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को प्रशंसकों का प्यार रिलीज के पहले दिन से ही मिल रहा है। फिल्म रिलीज के तीसरा हफ्ता पूरा करने वाली है। फिल्म अब तक 194.40 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।